Jalandhar News: जालंधर में विजिलेंस ने ASI को रिश्वत लेते रंगे हाथों किया काबू

Muskaan Dogra
2 Min Read
Bribe
Punjab Government
Highlights
  • विजिलेंस ने ASI को रिश्वत लेते पकड़ा
  • विजिलेंस ने ट्रैप लगाकर की कार्रवाई
  • आरोपी ने मांगी थी 10 हजार रुपये रिश्वत
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब में मान सरकार द्वारा भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी बीच बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि जालंधर में विजिलेंस ने ASI को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब (Punjab) के जिला जालंधर (Jalandhar) में विजिलेंस ब्यूरो ने कार्रवाई करते हुए एस.एस.आई को 8 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए काबू किया है। आरोपी ASI की पहचान गोपाल के रूप में हुई है, जो थाना नंबर-2 में तैनात था।

Jalandhar News: जालंधर में विजिलेंस ने ASI को रिश्वत लेते रंगे हाथों किया काबू

10 हजार रुपये की मांगी थी रिश्वत

आरोपी पर किसी व्यक्ति का काम करवाने के बदले रिश्वत मांगने का आरोप था। शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस टीम ने कार्रवाई करते हुए जाल बिछाया और उसे 8 हजार रुपये की पहली किस्त लेते हुए काबू कर लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी ने कुल 10 हजार रुपये की मांग की थी।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

इस मामले की पुष्टि करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शिकायत के आधार पर ट्रैप लगाया गया था, जिसके दौरान आरोपी को रिश्वत लेते पकड़ा गया। फिलहाल उसके खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *