डेली संवाद, नवांशहर। Punjab News: पंजाब में फायरिंग के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे है। आए दिन गोलीबारी की घटनाएं सामने आती रहती है। ऐसी ही एक खबर सामने आ रही है। खबर है कि पंजाब में अस्पताल पर फायरिंग हुई है।
मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब के जिला नवांशहर (Nawanshahr) जिले में फायरिंग का एक मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार बंगा में मुकंदपुर रोड स्थित एक अस्पताल पर अज्ञात व्यक्तियों ने फायरिंग कर दी। बताया जा रहा है कि अस्पताल के मुख्य दरवाजे पर 3 गोलियां लगी हैं।
यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
जानकारी के मुताबिक अस्पताल के डॉक्टर को पिछले कुछ दिनों से धमकियां मिल रही थीं और उससे फिरौती भी मांगी जा रही थी। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच करनी शुरू कर दी गई है।








