Punjab News: बेकाबू फॉर्च्यूनर ने मारी सेल्फी पॉइंट को टक्कर, 3 फीट ऊंचे पिलर को लांघकर घुसी अंदर

शहर के व्यस्त भारत नगर चौक में रविवार देर रात एक तेज रफ्तार कार के अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त होने का मामला सामने आया है।

Daily Samvad
2 Min Read
Ludhiana Bharat Nagar Chowk Accident
Punjab Government
Highlights
  • लुधियाना में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर का कहर
  • ‘आई लव लुधियाना’ स्ट्रक्चर से टकराई
  • दो युवक घायल
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, लुधियाना। Punjab: पंजाब के लुधियाना (Ludhiana) के व्यस्त भारत नगर चौक में रविवार देर रात एक तेज रफ्तार कार के अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त होने का मामला सामने आया है।

करीब रात 12:30 बजे एक काली फॉर्च्यूनर कार चौक के बीच बने ‘आई लव लुधियाना’ सेल्फी पॉइंट के स्ट्रक्चर से जा टकराई। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार लगभग तीन फीट ऊंचे सुरक्षा पिलर को लांघकर अंदर घुस गई।

Ludhiana Bharat Nagar Chowk Accident
Ludhiana Bharat Nagar Chowk Accident

सेल्फी पॉइंट के स्ट्रक्चर से टकराई

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार माल रोड की तरफ से काफी तेज रफ्तार में आ रही थी। जैसे ही वाहन लुधियाना (Ludhiana) के भारत नगर चौक के पास पहुंचा, चालक ने अचानक नियंत्रण खो दिया और कार सीधे चौक की बाउंड्री से टकरा गई। टक्कर के दौरान कार हवा में उछलते हुए सुरक्षा पिलर से जा भिड़ी।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

हादसे के समय कार में दो युवक सवार थे। टक्कर के बाद दोनों युवक वाहन के अंदर फंस गए। मौके पर मौजूद लोगों और प्रदर्शनकारियों ने तुरंत मदद करते हुए काफी मशक्कत के बाद दोनों को कार से बाहर निकाला। दुर्घटना की खबर मिलते ही आसपास के लोगों की बड़ी संख्या में भीड़ मौके पर जमा हो गई।

Punjab News: बेकाबू फॉर्च्यूनर ने मारी सेल्फी पॉइंट को टक्कर, 3 फीट ऊंचे पिलर को लांघकर घुसी अंदर

घायलों को अस्पताल पहुंचाया

स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और घायलों को नजदीकी निजी अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों के अनुसार दोनों युवकों को मामूली चोटें आई थीं। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

सूचना मिलने पर पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त फॉर्च्यूनर कार को अपने कब्जे में ले लिया है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि हादसा तेज रफ्तार के कारण हुआ या चालक नशे की हालत में वाहन चला रहा था।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *