डेली संवाद, चंडीगढ़। Gas Cylinder Crisis: ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच उपजे तनाव के बाद दुनियाभर में गैस, पेट्रोल और डीजल की कमी देखी जा रही है। देशों के ईंधन भंडारों में कमी आई है। इस बीच भारत में भी गैस को लेकर किल्लत देखी जा रही है।
इसके चलते मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, महाराष्ट्र, पंजाब (Punjab), राजस्थान, छत्तीसगढ़, हरियाणा, कर्नाटक, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में कॉमर्शियल गैस की सप्लाई पर फिलहाल रोक लगा दी गई है। इस रोक की वजह से घरेलू बाजार में गैस की किल्लत शुरू हो गई है।
होटलों के बंद होने की आई नौबत
रेस्टोरेंट्स और होटलों के बंद होने की नौबत आ गई है। छोटे होटल और भोजनालय चलाने वालों ने सरकार से कहा है कि सप्लाई बहाल की जाए, क्योंकि इससे लाखों लोगों की आजीविका जुड़ी है। भारत में आने वाली LPG की ज्यादातर खेप ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’ के रास्ते आती है।
यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच 28 फरवरी को शुरू हुई जंग की वजह से ये रास्ता ब्लॉक हो गया है। इसी कारण इस रास्ते से भारत समते दुनिया में होने वाली सप्लाई ठप पड़ गई है। हालात के देखते हुए इंडियन गैस सर्विस ने होटलों और रेस्टोरेंट में 19 किग्रा के काॅमर्शियल सिलिंडर की सप्लाई पर रोक लगा दी है। यहां भी घरेलू गैस की सप्लाई की जाएगी।
ऑनलाइन मीटिंग में लिया फैसला
यह निर्णय सोमवार को इंडियन गैस सर्विस से जुड़े एजेंसी संचालकों की ऑनलाइन मीटिंग में लिया गया। शहर में छोटे बड़े 200 से ज्यादा होटल और रेस्टोरेंट हैं। जहां किचन की सुविधा है। कुछ के पास पीएनजी कनेक्शन है। जबकि अधिकांश के किचन काॅमर्शियल सिलिंडर के सहारे चलते हैं।








