डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब में नशे के खिलाफ मान सरकार द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी बीच बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि जालंधर में अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाया गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक जालंधर (Jalandhar) के गांव जमशेर में एक नशा तस्कर द्वारा किए गए अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाया गया है। ये कार्रवाई कमिश्नरेट पुलिस और नगर निगम की टीम द्वारा की गई है। यह कार्रवाई नशा तस्कर जेमस के मकान पर की गई।
कुल 16 मामले दर्ज
नशा तस्कर जेमस के खिलाफ एनडीपीएस और एक्साइज एक्ट के तहत कुल 16 मामले दर्ज थे। उसकी पिछले साल जेल में मौत हो गई थी। जेमस की मौत के बाद उसकी पत्नी सत्या ने नशे का कारोबार जारी रखा, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
पुलिस ने बताया कि, आरोपी नशा तस्कर जेमस और उसकी पत्नी सत्या ने गांव जमशेर में पंचायत की जमीन पर अवैध निर्माण किया था। नगर निगम को इसकी सूचना मिली थी, जिसके बाद कई नोटिस जारी किए गए, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।
इसके बाद नगर निगम ने पुलिस टीम को अवैध निर्माण पर कार्रवाई के लिए सूचना दी थी, ताकि कार्रवाई के दौरान अधिकारियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और निगम की टीम ने अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया।








