डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर शहर के मेयर वनीत धीर कामों की गुणवत्ता को लेकर अलर्ट हैं। जिससे वे निगम अफसरों को साथ लेकर औचक निरीक्षण कर रहे हैं। उन्होंने कहा है कि सड़कों को बनाने में किसी भी तरह से कोई कोताही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने निगम अफसरों और ठेकेदारों को हिदायत देते हुए कहा कि सड़क निर्माण के दौरान क्वालिटी से कोई समझौता नहीं होना चाहिए, नहीं तो सड़क की जांच करवाई जाएगी और ठेकेदार और निगम अफसर के खिलाफ कार्ऱवाई की जाएगी।
जालंधर (Jalandhar) के मेयर वनीत धीर (Mayor Vaneet Dhir) ने निगम अफसरों के साथ लुक-बजरी से बन रही सड़कों का औचक निरीक्षण किया। मेयर वनीत धीर ने महावीर मार्ग पर चल रहे सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण स्थल पर पहुंचकर उपयोग की जा रही सामग्री की गुणवत्ता का बारीकी से जायजा लिया और अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि विकास कार्यों में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।

अफसरों के साथ निरीक्षण
निरीक्षण के दौरान मेयर वनीत धीर के साथ बीएंडआर के इंजीनियर भी मौजूद रहे। मेयर ने अधिकारियों से निर्माण प्रक्रिया की पूरी जानकारी ली और यह सुनिश्चित करने को कहा कि काम निर्धारित मानकों के अनुसार ही पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि अच्छी गुणवत्ता की सड़कें न केवल शहर की सुंदरता बढ़ाती हैं, बल्कि लोगों को सुरक्षित और सुगम आवागमन भी प्रदान करती हैं।
एमटीपी के कार्यक्षेत्र में बदलाव
वहीं, मेयर वनीत धीर के आदेश पर नगर निगम (Municipal Corporation Jalandhar) के कमिश्नर संदीप ऋषि (Sandeep Rishi IAS) ने एक बार फिर से बिल्डिंग ब्रांच के अफसरों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। नगर निगम के कमिश्नर संदीप ऋषि ने एमटीपी इकबालप्रीत सिंह रंधावा और मेहरबान सिंह के कार्यक्षेत्र में फिर से बंटवारा किया है।
यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
नगर निगम (Municipal Corporation Jalandhar) के कमिश्नर के आदेश के मुताबिक एमटीपी इकबालप्रीत सिंह रंधावा (MTP Iqbalpreet Singh Randhawa) को सैक्टर 5, 6, 6A, 7, 7A, 10, 11, 12, 12A, 17, 18 और 19 का काम सौंपा गया है। जबकि एमटीपी मेहरबान सिंह (MTP Mehrban Singh) को 1, 2, 3, 4, 8, 9, 13, 14, 15, 16 और 20 नंबर सैक्टर का काम दिया गया है।









