Nancy Grewal: नैंसी ग्रेवाल की मां ने रोते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट की वीडियो, कहा- मैं पागल हो गईं हूं, देखें

नैंसी ग्रेवाल (Nancy Grewal) की मौत के बाद उनकी मां ने सोशल मीडिया पर एक भावुक वीडियो सांझा करते हुए अपनी बात रखी है। रोते-बिलखते उनका कहना है कि वह इस समय गहरे सदमे में हैं और अपनी बेटी को खोने का दुख सहन नहीं कर पा रही हैं।

Muskaan Dogra
3 Min Read
nancy garewal
Punjab Government
Highlights
  • नैंसी की मां ने वीडियो जारी कर मांगी माफी
  • बिना सोचे नाम लेने की बात स्वीकार की
  • सोशल मीडिया विवाद में यू-टर्न, कई लोगों को मिली राहत
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Nancy Grewal: सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर नैंसी ग्रेवाल की मौत का मामला एक बार फिर सुर्खियों में है। इस बार खबरें इसलिए चर्चा में हैं क्योंकि नैंसी की मां ने अपनी बेटी की सोशल मीडिया आईडी से एक भावुक वीडियो शेयर कर उन लोगों से माफी मांगी जिन पर उन्होंने पहले गंभीर आरोप लगाए थे।

मशहूर सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर नैंसी ग्रेवाल (Nancy Grewal) की मौत के बाद उनकी मां ने सोशल मीडिया पर एक भावुक वीडियो सांझा करते हुए अपनी बात रखी है। रोते-बिलखते उनका कहना है कि वह इस समय गहरे सदमे में हैं और अपनी बेटी को खोने का दुख सहन नहीं कर पा रही हैं।

वीडियो में नैंसी की मां की हालत बेहद नाजुक और टूट चुकी नजर आ रही है। उन्होंने कहा कि वे अपनी बेटी को खोने के बाद गहरे सदमे में हैं और इस समय मानसिक रूप से स्थिर नहीं हैं।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

वहीं 55 सेकंड के वीडियो में उन्होंने बताया, “इस समय गहरे सदमे में हूं मेरी बेटी चली गई। उसका गम मुझसे बर्दाश्त नहीं हो रहा मैं पागल हो रही हूं। मुझे नहीं पता मैं क्या कर रही हूं और क्या नहीं। फोन पर लोग बताते रहे और मैं नाम लेती गई सोशल मीडिया और फोन पर लोग उन्हें भड़का रहे थे और नाम सुझा रहे थे।

बिना सोचे-समझे लिए नाम

मां ने स्वीकार किया कि उन्होंने बिना सोचे-समझे कई लोगों के नाम लिए। पोस्ट में उन्होंने कहा कि “मेरा किसी के साथ कोई दुश्मनी नहीं है। मेरी बच्ची चली गई है और वह अब वापस नहीं आएगी। हम पूरी तरह उजड़ गए हैं।” फिलहाल पूरे मामले में पुलिस की जांच जारी है और परिवार न्याय की मांग कर रहा है।

बता दे कि नैंसी ग्रेवाल की मौत के बाद सोशल मीडिया पर उनके फैंस और परिवार के बीच विवाद बढ़ गया था। कई प्रभावशाली व्यक्तियों के नाम इस मामले में जोड़े जा रहे थे। अब मां के इस माफी वीडियो के बाद उन लोगों को बड़ी राहत मिली है जिनका नाम पहले विवादों में घसीटा गया था।

















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *