Punjab: प्लॉट बेचने के नाम पर 90 लाख रुपए की ठगी, दो लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

शिकायतकर्ता का आरोप है कि आरोपियों की बातों पर भरोसा करते हुए उन्होंने जमीन पर निर्माण कार्य शुरू करवा दिया और इस पर करीब 1.5 करोड़ रुपये खर्च कर दिए। हालांकि इसके बावजूद आरोपियों ने न तो प्लॉट की रजिस्ट्री करवाई और न ही जमीन का मालिकाना हक उनके नाम किया।

Daily Samvad
5 Min Read
fraud property dealer Daily Samvad
Punjab Government
Highlights
  • प्रॉपर्टी डीलर विनय गर्ग ने करवाया था सौदा
  • दो प्लाट का 90 लाख रुपए में सौदा
  • पति-पत्नी ने पैसे लेकर नहीं की रजिस्ट्री
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, मोहाली। Punjab Zirakpur Plot Fraud: जीरकपुर पुलिस ने प्लॉट बेचने के नाम पर करीब 90 लाख रुपये की कथित धोखाधड़ी के मामले में दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। यह कार्रवाई मोहाली के एसएसपी को दी गई शिकायत और पुलिस जांच रिपोर्ट के आधार पर की गई है। मामले में आरोपी संजना शर्मा और रमन कुमार के खिलाफ धोखाधड़ी और विश्वासघात से संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

पुलिस को दी शिकायत में पंजाब (Punjab) के जीरकपुर (Zirakpur) स्थित हेजलवुड सोसाइटी निवासी राकेश नंदा ने बताया कि वह फ्लैट निर्माण के लिए उपयुक्त जमीन की तलाश कर रहे थे। इसी दौरान उनकी मुलाकात प्रॉपर्टी डीलर (Property Dealer) विनय गर्ग से हुई। विनय गर्ग ने उन्हें अनिल कुमार नामक व्यक्ति से मिलवाया, जिसने दावा किया कि उसके पास निर्माण के लिए उपयुक्त प्लॉट उपलब्ध हैं।

Fraud Case
Fraud Case

प्रापर्टी डीलर ने दिखाए प्लाट

शिकायतकर्ता के अनुसार, अनिल कुमार उन्हें नाभा रोड (Nabha Road) स्थित दशमेश नगर इलाके में लेकर गया, जहां उसने प्लॉट नंबर 46 और 47 दिखाए। अनिल कुमार ने बताया कि इन दोनों प्लॉटों का मालिकाना हक संजना शर्मा और रमन कुमार के नाम पर है और वे इन्हें बेचने के लिए तैयार हैं। जमीन देखने और बातचीत के बाद दोनों प्लॉटों का सौदा लगभग 90 लाख रुपये में तय हो गया।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

राकेश नंदा ने पुलिस को बताया कि सौदा तय होने के बाद आरोपियों के कहने पर उन्होंने अलग-अलग तारीखों में पैसे ट्रांसफर किए। उन्होंने संजना शर्मा के बैंक खाते में 15 लाख रुपये और रमन कुमार के खाते में 10 लाख रुपये जमा करवाए। इसके अलावा अनिल कुमार के खाते में 30 लाख रुपये भी ट्रांसफर किए गए। शिकायतकर्ता का कहना है कि इसके अतिरिक्त करीब 35 लाख रुपये नकद भी आरोपियों को दिए गए थे।

रजिस्ट्री नहीं करवाई

पीड़ित के अनुसार, पैसे लेने के बाद आरोपियों ने रजिस्ट्री करवाने में देरी शुरू कर दी। जब भी राकेश नंदा रजिस्ट्री की बात करते, तो आरोपी कोई न कोई बहाना बनाकर तारीख टाल देते। बाद में आरोपियों ने उन्हें पावर ऑफ अटॉर्नी देकर जमीन पर निर्माण कार्य शुरू करने के लिए कह दिया और भरोसा दिलाया कि जल्द ही रजिस्ट्री उनके नाम कर दी जाएगी।

शिकायतकर्ता का आरोप है कि आरोपियों की बातों पर भरोसा करते हुए उन्होंने जमीन पर निर्माण कार्य शुरू करवा दिया और इस पर करीब 1.5 करोड़ रुपये खर्च कर दिए। हालांकि इसके बावजूद आरोपियों ने न तो प्लॉट की रजिस्ट्री करवाई और न ही जमीन का मालिकाना हक उनके नाम किया।

Fraud
Fraud

पुलिस से शिकायत

कुछ समय बाद जब राकेश नंदा ने बार-बार रजिस्ट्री की मांग की, तो आरोपियों ने आपसी समझौते के तहत कुछ रकम वापस करने और जल्द रजिस्ट्री करवाने का आश्वासन दिया। लेकिन आरोप है कि उन्होंने न तो पैसे लौटाए और न ही अपना वादा पूरा किया।

मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने पूरे प्रकरण की जांच की। जांच के दौरान सामने आया कि आरोपियों ने प्लॉट बेचने के नाम पर शिकायतकर्ता से बड़ी रकम ली, लेकिन रजिस्ट्री नहीं करवाई। जांच रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने संजना शर्मा और रमन कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

आरिपियों को जल्द गिरफ्तारी

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की आगे की जांच जारी है और जरूरत पड़ने पर अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जाएगी। वहीं पीड़ित ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर न्याय दिलाने की मांग की है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *