Indian Railways: वंदे भारत एक्सप्रेस के समय में हुआ बदलाव, 15 मार्च से नई टाइमिंग लागू

भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने परिचालन दक्षता (Operational Efficiency) को सुधारने और यात्रियों के अनुभव को और बेहतर बनाने के लिए साउथ वेस्टर्न रेलवे (SWR) जोन की 4 प्रमुख वंदे भारत ट्रेनों के समय में बदलाव करने का फैसला किया है।

Muskaan Dogra
3 Min Read
Vande Bharat Express
Punjab Government
Highlights
  • वंदे भारत एक्सप्रेस के समय में बदलाव
  • नई समय सारणी 15 मार्च 2026 से लागू
  • यशवंतपुर-काचेगुड़ा ट्रेन के हिंदूपुर समय में परिवर्तन
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Indian Railways: ट्रेन से सफर करने वालों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि भारतीय रेलवे ने ‘वंदे भारत एक्सप्रेस’ के समय में बड़ा बदलाव किया है।

मिली जानकारी मुताबिक भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने परिचालन दक्षता (Operational Efficiency) को सुधारने और यात्रियों के अनुभव को और बेहतर बनाने के लिए साउथ वेस्टर्न रेलवे (SWR) जोन की 4 प्रमुख वंदे भारत ट्रेनों के समय में बदलाव करने का फैसला किया है।

स्टेशन पर बदलाव

देशभर में दौड़ रही 164 वंदे भारत ट्रेनों के नेटवर्क के बीच, इन चुनिंदा ट्रेनों की नई समय सारणी 15 मार्च 2026 से प्रभावी हो जाएगी। सितंबर 2023 से पटरी पर दौड़ रही यशवंतपुर-काचेगुड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 20704) के समय में हिंदूपुर स्टेशन पर बदलाव किया गया है।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

वहीँ अब यह ट्रेन दोपहर 12:08 के बजाय 12:17 बजे हिंदूपुर पहुंचेगी। इसी तरह, वापसी की ट्रेन यानी काचेगुड़ा-यशवंतपुर वंदे भारत (ट्रेन नंबर 20703) जो शुक्रवार को छोड़कर सप्ताह के छह दिन चलती है, अब हिंदूपुर स्टेशन पर दोपहर 15:48 के स्थान पर 15:55 बजे आया करेगी।

दो प्रमुख स्टेशनों पर फेरबदल

कलाबुरागी से बेंगलुरु के बीच 550 किलोमीटर की दूरी तय करने वाली इस ट्रेन के समय में दो प्रमुख स्टेशनों पर फेरबदल हुआ है। 15 मार्च से यह ट्रेन श्री सत्य साई प्रशांति निलयम स्टेशन पर अपने पुराने समय 11:00 बजे के बजाय अब 11:13 बजे पहुंचेगी।

वहीं, येलहंका स्टेशन पर पहुंचने के समय में भी बड़ा बदलाव हुआ है; अब यह दोपहर 12:28 की जगह 12:58 बजे वहां पहुंचा करेगी। वापसी दिशा में चलने वाली ट्रेन नंबर 22232, जो गुरुवार को छोड़कर रोज चलती है, उसके समय में भी संशोधन किया गया है।

वापसी ट्रेन का नया शेड्यूल

नए शेड्यूल के अनुसार, यह ट्रेन अब येलहंका स्टेशन पर दोपहर 15:05 के बजाय 15:09 बजे पहुंचेगी। इसके साथ ही श्री सत्य साई प्रशांति निलयम स्टेशन पर इसके पहुंचने का समय अब शाम 16:23 से बदलकर 16:45 बजे कर दिया गया है।

















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *