डेली संवाद, अमेरिका। Donald Trump: मध्य पूर्व में जारी युद्ध के बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने एक बड़ी घोषणा की है। ट्रम्प ने कहा है कि 50 वर्षों में पहली बार अमेरिका में एक नई तेल रिफाइनरी खुलने जा रही है।
ट्रंप (Donald Trump) ने कहा कि अमेरिका ऊर्जा क्षेत्र में वापसी कर रहा है। आज मुझे यह घोषणा करते हुए गर्व हो रहा है कि 50 वर्षों में अमेरिका की पहली रिफाइनरी टेक्सास के ब्राउनस्विले में खुल रही है। यह ऐतिहासिक सौदा 300 अरब डॉलर का है, जो अमेरिकी इतिहास का सबसे बड़ा सौदा है।
लोगों के लिए एक बहुत बड़ी जीत
उन्होंने कहा, “यह अमेरिकी कामगारों और दक्षिण टेक्सास के लोगों के लिए एक बहुत बड़ी जीत है। इस निवेश के लिए हम अपने साझेदार भारत और उनकी सबसे बड़ी निजी क्षेत्र की कंपनी रिलायंस को धन्यवाद देते हैं।” हमारी ‘अमेरिका फर्स्ट’ नीति के परिणामस्वरूप परमिट प्रक्रिया को सरल बनाकर और करों को कम करके पूरे देश में अरबों डॉलर के सौदे हुए हैं।
यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
ट्रम्प ने कहा कि ब्राउनस्विले बंदरगाह पर नई रिफाइनरी अमेरिकी बाजारों को शक्ति प्रदान करेगी, हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूत करेगी और ऊर्जा उत्पादन बढ़ाएगी। यह दुनिया की सबसे स्वच्छ रिफाइनरी होगी।

गौरतलब है कि ईरान ने तेल टैंकरों को होर्मुज जलडमरूमध्य का उपयोग करने से रोक दिया है, जिससे होकर दुनिया के कच्चे तेल का लगभग 20% हिस्सा गुजरता है। ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य के पास तेल टैंकरों पर भी हमले कर रहा है। अंतर्राष्ट्रीय समुद्री संगठन के अनुसार, होर्मुज जलडमरूमध्य के पास वाणिज्यिक जहाजों पर हुए हमलों में अब तक सात नाविक मारे जा चुके हैं।








