Indore: महिला IAS अधिकारी के फार्म हाउस पर चल रहा था जुआ का अड्डा, पुलिस ने 18 लोगों को पकड़ा; लाखों की नकदी बरामद

Daily Samvad
4 Min Read
Gambling Racket Busted
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 506 शब्द|📅 11 Mar 2026

डेली संवाद, इंदौर। Indore Gambling Den Busted News: मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के महू क्षेत्र में पुलिस ने बुधवार तड़के बड़ी कार्रवाई करते हुए एक फार्म हाउस पर चल रहे जुआ अड्डे का भंडाफोड़ किया। मानपुर थाना क्षेत्र के अवलीपुरा गांव स्थित जिस फार्म हाउस पर यह जुआ चल रहा था, वह IAS अधिकारी वंदना वैद्य और उनके पति अम्बरीश वैद्य के नाम पर बताया जा रहा है। वंदना वैद्य वर्तमान में इंदौर वित्त विकास निगम की प्रबंध संचालक (MD) के पद पर कार्यरत हैं।

पुलिस को इस जुआ अड्डे की जानकारी मुखबिर के जरिए मिली थी। सूचना के अनुसार इंदौर (Indore) जिले अवलीपुरा स्थित कोठी निवास फार्म हाउस में बड़े स्तर पर ताश के पत्तों पर दांव लगाकर जुआ खेला जा रहा था। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी दी और योजना बनाकर देर रात दबिश दी।

पुलिस ने पीछे से मारा छापा

पुलिस टीम जब फार्म हाउस पहुंची तो मुख्य गेट बाहर से बंद था, लेकिन अंदर से लोगों के बोलने और हलचल की आवाजें आ रही थीं। इसके बाद पुलिस ने फार्म हाउस के पीछे की ओर से अंदर प्रवेश किया। अंदर पहुंचने पर बरामदे में रोशनी के बीच कई लोग ताश के पत्तों पर पैसे लगाकर जुआ खेलते हुए मिले।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

पुलिस ने तुरंत घेराबंदी करते हुए मौके से 18 लोगों को रंगे हाथों पकड़ लिया। हालांकि कुछ लोग अंधेरे का फायदा उठाकर वहां से भागने में सफल हो गए। पुलिस के अनुसार कार्रवाई के दौरान कुल पांच आरोपी फरार हो गए, जिनकी तलाश जारी है।

Gambling Racket Busted News
Gambling Racket Busted News

नकदी और ताश की गड्डी बरामद

छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में नकदी और अन्य सामान भी जब्त किया। बरामद नकदी की कुल राशि 13 लाख 67 हजार 971 रुपए बताई जा रही है। इसके अलावा पुलिस ने 52 ताश के पत्ते, 10 नई ताश की गड्डियां, 30 मोबाइल फोन और दो कारें भी जब्त की हैं। जब्त किए गए सामान और नकदी की कुल कीमत करीब 28 लाख 67 हजार 971 रुपए आंकी गई है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार जिस फार्म हाउस में यह जुआ अड्डा चल रहा था, उसकी देखरेख फिलहाल गांव का ही एक व्यक्ति कर रहा था। इस मामले में फार्म हाउस के उपयोग और वहां जुआ चलाने की अनुमति को लेकर भी जांच की जा रही है।

कोर्ट में पेश किया

कार्रवाई के बाद पकड़े गए सभी 18 आरोपियों को बुधवार दोपहर करीब तीन बजे एसडीएम कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट में सुनवाई के बाद सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। मानपुर थाना प्रभारी लोकेंद्र हीहोर ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिलने के बाद पुलिस ने अवलीपुरा स्थित फार्म हाउस पर दबिश दी थी। मौके से 18 लोगों को जुआ खेलते हुए पकड़ा गया है, जबकि पांच आरोपी फरार हो गए। उन्होंने कहा कि फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है और मामले की आगे की जांच जारी है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *