Punjab News: पंजाब का सबसे महंगा टोल प्लाजा होगा फ्री, किसानों ने किया ऐलान

लुधियाना (Ludhiana) का लाडोवाल टोल प्लाजा (Ladowal Toll Plaza) को 14 मार्च को फ्री करवा दिया जाएगा। इसका ऐलान पंजाब के किसानों द्वारा किया गया है।

Muskaan Dogra
2 Min Read
Ladowal Toll Plaza
Punjab Government
Highlights
  • लाडोवाल टोल प्लाजा 14 मार्च को फ्री
  • किसानों ने पक्का मोर्चे का ऐलान किया
  • भारतीय किसान मजदूर यूनियन की बैठक में लिया फैसला
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 237 शब्द|📅 11 Mar 2026

डेली संवाद, लुधियाना। Punjab News: पंजाब का सबसे महंगा लाडोवाल टोल प्लाजा को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि पंजाब में एक बार फिर लाडोवाल टोल प्लाजा (Ladowal Toll Plaza) फ्री होने जा रहा है जिसका ऐलान किसानों द्वारा किया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक लुधियाना (Ludhiana) का लाडोवाल टोल प्लाजा (Ladowal Toll Plaza) को 14 मार्च को फ्री करवा दिया जाएगा। इसका ऐलान पंजाब के किसानों द्वारा किया गया है। भारतीय किसान मजदूर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष दिलबाग सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि, गत देर रात किसान यूनियन के सदस्यों ने बैठक की है।

पक्का मोर्चा लगाया जाएगा

इस दौरान बैठक में फैसला लिया है कि 14 मार्च को लुधियाना के लाडोवाल टोल प्लाजा पर पक्का मोर्चा लगाया जाएगा। बता दे कि पहले भी कई बार किसानों द्वारा टोल प्लाजा पर धरना प्रदर्शन करते हुए लाडोवाल टोल प्लाजा को फ्री किया गया है।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

प्रदेश अध्यक्ष दिलबाग सिंह गिल ने कहा कि बिजली सुधार बिल, मनरेगा समेत कई ऐसे मामले हैं जो सीधे तौर पर किसानों व मजदूरों को प्रभावित करते हैं। उन्होंने बताया कि किसानों ने पहले भी कई बार टोल प्लाजा फ्री किए, लेकिन अभी तक कोई हल नहीं निकला। अब 14 मार्च को किसान टोल प्लाजा पर पक्का धरना देंगे और उसके बाद अगली रणनीति तय की जाएगी।

















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *