Bus Catches Fire: सवारियों से भरी बस बनी आग का गोला, 6 लोगों की मौके पर मौत और कई घायल

स्विट्जरलैंड (Switzerland) की राजधानी बर्न के पश्चिम में स्थित एक शहर में बस में आग लग जाने से छह लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

Muskaan Dogra
2 Min Read
सवारियों से भरी बस बनी आग का गोला
Punjab Government
Highlights
  • स्विट्जरलैंड में बस में भीषण आग
  • केर्जर्स शहर में मंगलवार शाम घटना
  • केर्जर्स शहर में मंगलवार शाम घटना
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 243 शब्द|📅 11 Mar 2026

डेली संवाद, स्विट्जरलैंड। Bus Catches Fire: सवारियों से बरी बस में आग लगने की खबर सामने आ रही है। खबर है कि यात्रियों से भरी एक बस में भीषण आग लग गई। इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

मिली जानकारी के मुताबिकक स्विट्जरलैंड (Switzerland) की राजधानी बर्न के पश्चिम में स्थित एक शहर में बस में आग लग जाने से छह लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है।

केर्जर्स शहर में हादसा

फ्राइबर्ग क्षेत्र के पुलिस प्रवक्ता फ्रेडरिक पापो ने बताया कि बर्न से लगभग 25 किलोमीटर पश्चिम में स्थित केर्जर्स शहर में मंगलवार शाम हुई यह घटना ”जानबूझकर किया गया कृत्य” हो सकती है। यह क्षेत्रीय परिवहन बस ‘पोस्टबस’ द्वारा संचालित की जाती है जो राष्ट्रीय डाक सेवा से संबद्ध है।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

मीडिया में प्रसारित घटनास्थल की तस्वीरों में बस आग की लपटों से घिरी नजर आ रही है। क्षेत्रीय सरकार ने एक बयान में कहा, ”मौके पर तुरंत पहुंचे बचाव दलों ने पाया कि वाहन आग की लपटों में पूरी तरह घिरा हुआ था।” पुलिस ने कहा कि एम्बुलेंस और हेलीकॉप्टर दलों ने गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को अस्पताल पहुंचाया और दो अन्य का घटनास्थल पर उपचार किया गया।

















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *