डेली संवाद, जालंधर। DIPS News: डिप्स संस्थान एक बार फिर अपने विद्यार्थियों की शानदार उपलब्धियों के कारण गर्व का अनुभव कर रहा है। डिप्स में प्राप्त की गई गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासन और समर्पण के कारण आज इसके विद्यार्थी देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी अपनी मेहनत और प्रतिभा का परचम लहरा रहे हैं। डिप्स संस्थान विद्यार्थियों को ऐसा वातावरण प्रदान करता है जहाँ वे न केवल पढ़ाई में उत्कृष्टता प्राप्त करते हैं, बल्कि अपने सपनों को साकार करने के लिए आत्मविश्वास और सही दिशा भी पाते हैं।
डिप्स के विद्यार्थियों की यही मेहनत आज उन्हें विश्व के विभिन्न देशों में उच्च पदों पर स्थापित कर रही है। संस्थान के कई पूर्व विद्यार्थी आज कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका जैसे देशों में अपनी सेवाएँ देकर संस्थान का नाम रोशन कर रहे हैं।
इनमें अंकुश शाही कनाडा में ट्रांसपोर्ट सुपरवाइज़र, अतुल कुमार वेब स्पेशलिस्ट, मनमोन्दर कौर फाइनेंशियल एनालिस्ट कनाडा, कोमलप्रीत कौर सेल्स रिप्रेज़ेंटेटिव कनाडा, कार्तिक चन्ना रेड बुल में ऑफिसर कनाडा, डॉ. रूपांजोत, हरनीत कौर रजिस्टर्ड फार्मासिस्ट कनाडा, संजना ढालीवाल रजिस्टर्ड नर्स ऑस्ट्रेलिया, मनवेर सिंह आईटी सिक्योरिटी एडमिन कनाडा, रवनीत कौर अमेज़न कनाडा, डॉ. मनप्रीत डेंटल सर्जन, मनप्रीत कंप्यूटर एक्सपर्ट कनाडा, मनविंदर कंप्यूटर एक्सपर्ट कनाडा, सुखमनजोत फिजियोथेरेपिस्ट, तुषार सॉफ्टवेयर इंजीनियर यूएसए तथा अपारजोत कौर नर्स ऑस्ट्रेलिया शामिल हैं।
यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
डिप्स संस्थान विद्यार्थियों को केवल किताबों तक सीमित नहीं रखता, बल्कि उनके व्यक्तित्व विकास, आत्मविश्वास और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने की क्षमता को भी विकसित करता है। यही कारण है कि डिप्स के विद्यार्थी जहाँ भी जाते हैं, अपनी प्रतिभा और मेहनत से सफलता के नए आयाम स्थापित करते हैं और सचमुच दुनिया में छाप छोड़ी है।
अलग-अलग देशों में सफलता प्राप्त कर रहे
इस अवसर पर मैनेजिंग डायरेक्टर तरविंदर सिंह ने कहा कि डिप्स संस्थान का उद्देश्य विद्यार्थियों को ऐसा शिक्षण वातावरण प्रदान करना है जिससे वे अपने सपनों को साकार कर सकें और समाज के लिए प्रेरणा बनें। उन्होंने कहा कि आज जब डिप्स के विद्यार्थी विश्व के अलग-अलग देशों में सफलता प्राप्त कर रहे हैं, तो यह पूरे संस्थान के लिए गर्व का विषय है।
सीएओ रमनीक सिंह ने कहा कि डिप्स के विद्यार्थी अपनी मेहनत, अनुशासन और लगन से हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन विद्यार्थियों की उपलब्धियाँ वर्तमान छात्रों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। वहीं सीएओ जशन सिंह ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि डिप्स संस्थान हमेशा से विद्यार्थियों को उनके सपनों की उड़ान भरने के लिए मजबूत पंख देता आया है। उन्होंने कहा कि आज जब ये विद्यार्थी दुनिया के अलग-अलग देशों में अपनी प्रतिभा के रंग बिखेर रहे हैं, तो यह डिप्स परिवार के लिए अत्यंत गर्व और खुशी का क्षण है।








