Farooq Abdullah: पूर्व मुख्यमंत्री पर फायरिंग, साथ चल रहे डिप्टी सीएम को लगी गोली, मचा हड़कंप

Daily Samvad
4 Min Read
Farooq Abdullah Jammu Attack News
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 5 मिनट पढ़ने का समय|📝 571 शब्द|📅 12 Mar 2026

डेली संवाद, जम्मू। Farooq Abdullah Jammu Attack News Update: जम्मू के ग्रेटर कैलाश क्षेत्र में बुधवार रात एक विवाह समारोह के दौरान जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला (Farooq Abdullah) फायरिंग की कोशिश की गई। हालांकि, उनके सुरक्षा कर्मियों की तत्परता से यह हमला विफल हो गया और फारूक अब्दुल्ला बाल-बाल बच गए। इस घटना में उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी को गोली के छर्रे लगने से हल्की चोट आई है।

घटना उस समय हुई जब फारूक अब्दुल्ला (Farooq Abdullah), उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी (Surinder Choudhary) और मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार नासिर असलम वानी जम्मू के ग्रेटर कैलाश इलाके स्थित रायल पार्क बैंक्वेट हॉल में एक वरिष्ठ वकील की बेटी के विवाह समारोह में शामिल होने पहुंचे थे। समारोह के दौरान अचानक एक व्यक्ति पीछे से आया और अपने लाइसेंसी हथियार से फारूक अब्दुल्ला को निशाना बनाने का प्रयास किया।

डिप्टी सीएम हुए घायल

मौके पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए हमलावर को धक्का देकर रोकने की कोशिश की। इसी दौरान एक गोली चल गई, जिसके छर्रे लगने से उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी (Surinder Choudhary) को हल्की चोट लग गई। समारोह में मौजूद चिकित्सकों और सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें तुरंत प्राथमिक उपचार दिया। अधिकारियों के अनुसार उनकी चोट गंभीर नहीं है और वह पूरी तरह सुरक्षित हैं।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

हमले के तुरंत बाद सुरक्षा कर्मियों और पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही काबू कर लिया। आरोपी की पहचान 63 वर्षीय कमल सिंह जम्वाल के रूप में हुई है, जो जम्मू शहर (Jammu City) के पुरानी मंडी इलाके का निवासी बताया जा रहा है। पुलिस ने उसके पास से हथियार भी बरामद कर लिया है।

अफरातफरी का माहौल

इस घटना के बाद विवाह समारोह में कुछ समय के लिए अफरातफरी का माहौल बन गया। हालांकि, सुरक्षा एजेंसियों ने स्थिति को जल्द ही नियंत्रित कर लिया। घटना के कुछ देर बाद उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी मीडिया के सामने आए और उन्होंने कहा कि वह पूरी तरह ठीक हैं। उन्होंने यह भी बताया कि फारूक अब्दुल्ला और नासिर असलम वानी दोनों सुरक्षित हैं।

सुरिंदर चौधरी (Surinder Choudhary) ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि सभी को यह पता है कि फारूक अब्दुल्ला (Farooq Abdullah) आतंकियों के निशाने पर रहे हैं, इसके बावजूद कार्यक्रम स्थल पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था नहीं की गई थी।

फारूक अब्दुल्ला सुरक्षित

जम्मू दक्षिण के एसपी अजय शर्मा ने सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी दी कि फारूक अब्दुल्ला सुरक्षित हैं और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस आरोपी के इरादों और पृष्ठभूमि की जांच कर रही है।

पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी कमल सिंह जम्वाल (Kamal Singh Jamwal) ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। उसने कथित तौर पर बताया कि वह पिछले लगभग 20 वर्षों से फारूक अब्दुल्ला (Farooq Abdullah) की हत्या करने के बारे में सोच रहा था। हालांकि, उसने अब तक इस नफरत या अपने इरादे के पीछे की स्पष्ट वजह नहीं बताई है।

पुलिस जांच में जुटी

सूत्रों के अनुसार आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसे बुधवार को विवाह समारोह में फारूक अब्दुल्ला (Farooq Abdullah) को निशाना बनाने का मौका मिला, लेकिन वह अपने मकसद में सफल नहीं हो पाया। फिलहाल पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आरोपी ने यह कदम अकेले उठाया या इसके पीछे कोई और साजिश भी हो सकती है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *