डेली संवाद, चंडीगढ़। PM Kisan Yojana: देश भर के लाखों किसान जिस किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, वह अब आने ही वाली है। सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि अगली किस्त जल्द ही किसानों के खातों में जमा कर दी जाएगी।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Yojana) के तहत किसानों को हर साल वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है ताकि वे खेती के छोटे-मोटे खर्चों को पूरा कर सकें। अगली कड़ी कब रिलीज होगी, इस पर कई दिनों से बहस चल रही थी। अब स्थिति स्पष्ट हो गई है।
यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
सरकार के अनुसार, 22वीं किस्त 13 मार्च को पात्र किसानों के बैंक खातों में जमा कर दी जाएगी। सरकार ने स्पष्ट किया है कि 13 मार्च को किसानों के खातों में 2,000 रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे। बता दे कि यह राशि सीधे उनके बैंक खातों में भेजी जाएगी।
- किसानों को प्रतिवर्ष कुल 6,000 की सहायता राशि प्राप्त होती है।
- यह राशि तीन किस्तों में दी जाती है।
- हर चार महीने में 2,000 उनके खातों में ट्रांसफर किए जाते हैं।
- अब तक किसानों को 21 किस्तें मिल चुकी हैं।
- अब 22वीं किस्त जारी होने के साथ ही लाखों किसानों को एक बार फिर प्रत्यक्ष वित्तीय सहायता मिलेगी।
हालांकि, इस बार सभी किसानों को इस किस्त का लाभ नहीं मिलेगा। कुछ शर्तों को पूरा न करने पर देरी हो सकती है। सरकार ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि योजना का लाभ उठाने के लिए कुछ प्रक्रियाओं का पालन करना आवश्यक है।








