डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Transfers Posting News: पंजाब सरकार (Punjab Government) ने प्रशासनिक व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से एक बार फिर बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले किए हैं। राज्य में चल रहे तबादलों के क्रम को जारी रखते हुए सरकार ने कई तहसीलदारों (Tehsildar) और नायब तहसीलदारों (Naib Tehsildar) को नई जिम्मेदारियां सौंप दी हैं।
पंजाब (Punjab) सरकार की ओर से जारी आदेशों के अनुसार विभिन्न जिलों में तैनात तहसीलदारों (Tehsildar) और नायब तहसीलदारों (Naib Tehsildar) का तबादला कर उन्हें अलग-अलग स्थानों पर नियुक्त किया गया है। यह निर्णय प्रशासनिक जरूरतों और कार्य व्यवस्था को बेहतर बनाने के मद्देनजर लिया गया है।
कई जिलों के अधिकारी शामिल
सूत्रों के मुताबिक राजस्व विभाग द्वारा जारी इस तबादला सूची में कई जिलों के अधिकारी शामिल हैं। जिन अधिकारियों का तबादला किया गया है, उन्हें जल्द से जल्द नई तैनाती वाली जगह पर कार्यभार संभालने के निर्देश भी दिए गए हैं। सरकार का मानना है कि समय-समय पर किए जाने वाले ऐसे प्रशासनिक फेरबदल से कामकाज में पारदर्शिता और गति बनी रहती है।
यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
राजस्व विभाग के अधिकारियों का कहना है कि विभागीय कार्यों को सुचारु रूप से चलाने और लोगों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए यह तबादले जरूरी थे। इसके अलावा जिन स्थानों पर लंबे समय से अधिकारी तैनात थे, वहां भी बदलाव किया गया है ताकि प्रशासनिक संतुलन बना रहे।
नई जगह पर ज्वाइन
सरकार द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि जिन तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के तबादले किए गए हैं, उन्हें तुरंत प्रभाव से नई जगह पर ज्वाइन करना होगा। वहीं संबंधित जिला प्रशासन को भी निर्देश दिए गए हैं कि वे स्थानांतरण आदेशों को समय पर लागू कराएं। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में सरकार द्वारा अन्य विभागों में भी इसी तरह के प्रशासनिक फेरबदल किए जा सकते हैं।
पढ़ें ट्रांसफर लिस्ट









