Agra News: नगर निगम के सफाई कर्मचारी ने रोड पर इंस्पैक्टर को चप्पल से जमकर पीटा, VIDEO वायरल, जांच के आदेश

स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजीव वर्मा ने बताया कि सेनिटरी इंस्पेक्टर लकी शर्मा और सफाई कर्मी बॉबी वाल्मीकि के बीच हुए विवाद का वीडियो उनके संज्ञान में आया है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि विवाद की असली वजह क्या थी। उन्होंने कहा कि नगर आयुक्त ने पूरे मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Daily Samvad
4 Min Read
agra-nagar-nigam-cleaning-worker-senitary-inspector-fight-video-viral
Punjab Government
Highlights
  • सफाई कर्मी और इंस्पैक्टर के बीच हुई कहासुनी
  • दोनों में पहले तू तू मैं मैं, फिर मारपीट
  • नगर आयुक्त ने जांच के आदेश
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 501 शब्द|📅 14 Mar 2026

डेली संवाद,आगरा। Agra News: नगर निगम के सफाई कर्मचारी ने सेनिटरी इंस्पेक्टर को बीच रोड चप्पलों से पीट दिया। इसकी वीडियो तेजी के साथ वायरल हो रही है। मामला अगरा (Agra) नगर निगम के ताजगंज क्षेत्र का है। सफाई कर्मी और इंस्पैक्टर के बीच हुई कहासुनी देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद नगर निगम प्रशासन हरकत में आ गया और मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

जानकारी के अनुसार आगरा (Agra) नगर निगम (Agra Municipal Corporation) के ताजगंज क्षेत्र में ड्यूटी के दौरान सेनिटरी इंस्पेक्टर लकी शर्मा और सफाई कर्मी बॉबी वाल्मीकि के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। पहले दोनों के बीच तीखी बहस हुई, जिसके बाद मामला इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। इस दौरान किसी ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

agra-nagar-nigam-cleaning-worker-senitary-inspector-fight-video-viral
agra-nagar-nigam-cleaning-worker-senitary-inspector-fight-video-viral

विवाद की असली वजह

वीडियो सामने आने के बाद अगरा (Agra) नगर निगम के अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लिया है। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजीव वर्मा ने बताया कि सेनिटरी इंस्पेक्टर लकी शर्मा और सफाई कर्मी बॉबी वाल्मीकि के बीच हुए विवाद का वीडियो उनके संज्ञान में आया है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि विवाद की असली वजह क्या थी। उन्होंने कहा कि नगर आयुक्त ने पूरे मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

वहीं दूसरी ओर सफाई कर्मचारियों ने सेनिटरी इंस्पेक्टर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कर्मचारियों का कहना है कि छुट्टी देने और ड्यूटी लगाने के नाम पर उनसे घूस की मांग की जाती है। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। उनका कहना है कि लंबे समय से कर्मचारियों के साथ इस तरह का व्यवहार किया जा रहा है, जिससे उनमें नाराजगी बढ़ती जा रही है।

कर्मचारी संगठनों ने भी नाराजगी जताई

इस मामले को लेकर कर्मचारी संगठनों ने भी नाराजगी जताई है। कर्मचारी नेता दिलीप उत्साही, पप्पन चौधरी, हरी बाबू वाल्मीकि और विनोद इलाहाबादी समेत अन्य कर्मचारियों ने कहा कि यदि उनके साथी कर्मचारी को न्याय नहीं मिला तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर होंगे। उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

कर्मचारी नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि मामले में जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो नगर निगम के सफाई कर्मचारी हड़ताल पर जा सकते हैं। इससे शहर की सफाई व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका भी जताई जा रही है। फिलहाल नगर निगम प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुट गया है। अधिकारियों का कहना है कि वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच की जाएगी और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *