डेली संवाद, मोगा। Amit Shah Moga Rally: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने शनिवार को मोगा में भाजपा की ‘बदलाव रैली’ में कई घोषणाएं कीं। भगवा पगड़ी पहने पहुंचे शाह का पंजाब भाजपा नेताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया।
रैली को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि पंजाब (Punjab) में भाजपा (BJP) अपनी सरकार बनाएगी। अमित शाह (Amit Shah) के इस बयान से अकाली दल के साथ गठबंधन की अटकलों पर विराम लग गया। उन्होंने कहा कि आज मैं घोषणा करता हूं कि भाजपा 2027 में अपनी सरकार बनाने के लिए चुनाव लड़ेगी।
पंजाब बनेगा नशामुक्त
उन्होंने कहा कि अगर कोई पंजाब (Punjab) को नशामुक्त कर सकता है, तो वह नरेंद्र मोदी हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अगर भाजपा की सरकार बनती है तो वह दो साल के भीतर राज्य को नशामुक्त बना देंगे।
यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
रैली के दौरान, राज्य कार्यकारिणी अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने पंजाब में कानून व्यवस्था की स्थिति और नशीली दवाओं के दुरुपयोग पर गंभीर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि पंजाब के युवा, जो कभी खेतों और खेल के मैदानों का गौरव थे, आज नशीली दवाओं के कारण नालों में मर रहे हैं।








