डेली संवाद, पानीपत। Money Exchange Firing: मनी एक्सचेंज सेंटर पर ताबड़तोड़ गोलियां चलने की खबर सामने आ रही है। खबर है कि दिनदहाड़े एक मनी एक्सचेंज सेंटर पर अंधाधुंध फायरिंग हुई है जिसके इलाके में हड़कंप मच गया।
मिली जानकारी के मुताबिक हरियाणा के पानीपत (Panipat) के असंध रोड पर शनिवार को दिनदहाड़े एक मनी एक्सचेंज सेंटर पर अंधाधुंध फायरिंग की घटना ने इलाके में दहशत मचा दी। बाइक सवार बदमाशों ने अनेजा पेट्रोल पंप के सामने स्थित दुकान के बाहर करीब आधा दर्जन राउंड फायरिंग की और फिर मौके से फरार हो गए।
सोची-समझी साजिश
बताया जा रहा है कि यह वारदात सोची-समझी साजिश का हिस्सा थी। बदमाशों ने घटना से पहले सुबह से ही दुकान के आसपास लगभग 5 बार रेकी की थी और सही समय का इंतजार कर रहे थे। दोपहर में, जब रोड पर लोगों की भीड़ थी, तब उन्होंने हथियार लहराते हुए गोलीबारी शुरू कर दी।
यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
पुलिस प्रशासन तुरंत सक्रिय हो गया और CIA यूनिट, थाना पुलिस, साइबर सेल और फॉरेंसिक एक्सपर्ट टीमों को मौके पर भेजा गया। पुलिस ने गोलियों के खोल और अन्य साक्ष्य जुटाए और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू किया, ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके और उनके भागने के रास्ते का पता लगाया जा सके।
बदमाशों में पुलिस का डर खत्म
वहीं घटना से स्थानीय व्यापारी और आम लोग भयभीत हैं। दुकानदारों का कहना है कि अब बदमाशों में पुलिस का डर खत्म हो गया है। मनी एक्सचेंज के संचालक और कर्मचारी बाल-बाल बचे, लेकिन दुकान के बाहर गोलियों के निशान साफ देखे जा सकते हैं।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पूरे शहर में नाकाबंदी कर दी गई है। प्राथमिक जांच में यह मामला रंगदारी या आपसी रंजिश से जुड़ा लग रहा है, हालांकि अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।








