डेली संवाद, जींद। Accident News: सवारियों से भरी रोडवेज बस के साथ भयानक हादसा होने की खबर सामने आ रही है। खबर है कि रोडवेज बस पलट गई है जिससे यात्रियों में चीख पुकार मच गई। इस हादसे में कई यात्री घायल हो गए है।
मिली जानकारी के मुताबिक हरियाणा (Haryana) के जींद (Jind) में हरियाणा रोडवेज की एक बस डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। बताया जा रहा है कि बस में 50 से अधिक यात्री सवार थे, जो चोटिल हुए। वहीं ड्राइवर समेत 5-6 यात्रियों की हालत गंभीर है।

ड्राइवर वीडियो कॉल पर कर रहा था बात
वहीं यात्रियों का कहना है कि ड्राइवर वीडियो कॉल पर बात कर रहा था, जिसके चलते ये हादसा हुआ है। बस उचाना से जयपुर जा रही थी, तभी ड्राइवर मोबाइल से वीडियो कॉल पर लगा रहा। इस बीच जींद के पास टोहाना में ड्राइवर का ध्यान न होने के चलते बस डिवाइडर से टकराने के बाद लाइन बदलकर सड़क किनारे खड़े लोडिंग गाड़ी में जा घुसी।
यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
इस दौरान लोडिंग गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। बस सड़क से नीचे उतर गई और पलट गई। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई है और पुलिस ने घायलों को अस्तपाल में पहुंचाया है और मामला दर्ज कर घटना की जांच करनी शुरू कर दी गई है।








