Jalandhar News: कैंब्रिज स्कूल के बाहर निकल रही छात्रा की CCTV फुटेज आई सामने, कैसे पहुंची जालंधर हाईट्स?

बताया जा रहा है कि बच्ची ऑटो में जालंधर हाईट्स पहुंची थी। वहीं दूसरी ओर परिवार ने स्कूल का रजिस्ट्रर भी दिखाया है, जिसमें 10 बच्चों में से 7 बच्चे स्कूल में आए थे। परिवार ने आरोप लगाए है कि 7 बच्चों की सिक्योरिटी भी स्कूल प्रशासन द्वारा नहीं की गई। इस घटना को लेकर देर रात तक परिजनों द्वारा स्कूल के बाहर धरना लगाया था।

Daily Samvad
4 Min Read
Cambridge International School Jalandhar CCTV
Punjab Government
Highlights
  • सीसीटीवी फुटेज में बच्ची स्कूल के बाहर अकेली निकलती है
  • बच्ची ऑटो करके निकल जाती है
  • बच्ची ऑटो में जालंधर हाईट्स पहुंची थी
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 494 शब्द|📅 14 Mar 2026

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar Cambridge International School CCTV: जालंधर हाइट्स में संदिग्ध परिस्थितियों में कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा की मौत के मामले में परिवार और लोगों में भारी रोष है। अब स्कूल से एक सीटीटीवी फुटेज सामने आई है, जिसमें छात्रा स्कूल के बाहर टहल रही है, फिर सड़क की तरफ चली जाती है। सीसीटीवी फुटेज में बच्ची स्कूल के बाहर अकेली निकलती हुई दिखाई दे रही है। जिसके बाद बच्ची ऑटो करके निकल जाती है। बताया जा रहा है कि बच्ची ऑटो में जालंधर हाईट्स पहुंची थी।

आपको बता दें कि कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल की 8वीं क्लास की 14 वर्षीया छात्रा जालंधर (Jalandhar) हाईट्स के फ्लैट की छठी मंजिल से छ्लांग लगाकर आत्महत्या कर लिया। लेकिन इस थ्योरी को लड़की के परिवार वाले झूठ करार देते हुए कैंब्रिज स्कूल के बाहर धरना लगा दिया था। परिवार वालों ने आरोप लगाए हैं कि बच्ची का मर्डर हुआ है। इस घटना को लेकर स्कूल के बाहर की एक सीसीटीवी फुटेज सामने आई है। सीसीटीवी फुटेज में बच्ची स्कूल के बाहर अकेली निकलती हुई दिखाई दे रही है।

Cambridge International School Jalandhar
Cambridge International School Jalandhar

ऑटो में जालंधर हाईट्स पहुंची

सीसीटीवी फुटेज में बच्ची ऑटो करके निकल जाती है। बताया जा रहा है कि बच्ची ऑटो में जालंधर हाईट्स (Jalandhar Hights) पहुंची थी। वहीं दूसरी ओर परिवार ने स्कूल का रजिस्ट्रर भी दिखाया है, जिसमें 10 बच्चों में से 7 बच्चे स्कूल में आए थे। परिवार ने आरोप लगाए है कि 7 बच्चों की सिक्योरिटी भी स्कूल प्रशासन द्वारा नहीं की गई। इस घटना को लेकर देर रात तक परिजनों द्वारा स्कूल के बाहर धरना लगाया था। परिजनों का कहना है कि बच्ची के पास कोई वाहन नहीं है, ऐसे में वह खुद बच्ची को स्कूल छोड़ने और लेने के लिए जाते थे।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

परिवार ने कहा कि बिना साधन के बच्ची जालंधर हाइट्स में कैसे पहुंच गई। परिजनों का आरोप है कि काफी देर तक वह स्कूल के बाहर धरना लगा कर बैठे हुए थे लेकिन काफी समय बीत जाने तक ना तो स्कूल का प्रशासन उनके पास आया और ना ही पुलिस प्रशासन उनसे बात करने के लिए उनके पास पहुंचा।

Cambridge International School Jalandhar Protest News
Cambridge International School Jalandhar Protest News

बच्ची के पैर पर एक छोटी सी खरोंच

देर तक चल रहे प्रदर्शन के बाद पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे, जहां लोगों की पुलिस के साथ तीखी नोंकझोंक देखने को मिली। परिजनों ने स्कूल प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि घटना के बाद किसी टीचर ने उनके साथ संपर्क नहीं किया। परिजनों का कहना है कि बच्ची के पैर पर एक छोटी सी खरोंच है, उसके अलावा उसके शरीर पर कोई भी चोट का निशान नहीं है। परिजनों का आरोप है कि बच्ची के मुंह से झाग आ रही थी जिसको पुलिस में भी माना है। परिवार का कहना है कि छठी मंजिल से गिरने से पहले उसे कुछ खिलाया गया है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *