Jalandhar News: नागरा में गौंद फैक्ट्री के पास अवैध रूप से कालोनी काटी, नवज्योति कालोनी रोड पर अवैध दुकानें बनाईं, शिकायत

नागरा इलाके में ही गौंद फैक्ट्री वाली गली में अवैध रूप से कालोनी काटकर प्लाटिंग की गई है। इसके साथ ही यहां अवैध रूप से कोठियां बनाकर बिल्डर्स द्वारा बेची जा रही है। शिकायत के बाद नगर निगम के कमिश्नर संदीप ऋषि ने एमटीपी को जांच के आदेश दिए हैं।

Daily Samvad
2 Min Read
Illegal Colony Jalandhar
Punjab Government
Highlights
  • बिल्डर्स द्वारा अवैध रूप से कालोनियां काटी गईं
  • नवज्योति कालोनी रोड पर कई दुकानों का निर्माण
  • नगर निगम के कमिश्नर से शिकायत
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 269 शब्द|📅 14 Mar 2026

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर के नागरा इलाके में स्थित गौंद फैक्ट्री वाली गली में अवैध रूप से कालोनी काटी गई है। यही नहीं, यहां कालोनी काट कर अवैध रूप से निर्माण भी शुरू कर दिया गया है। इसकी शिकायत मेयर वनीत धीर (Mayor Vaneet Dhir) और कमिश्नर संदीप ऋषि (Sandeep Rishi IAS) से कई गई है। इसके साथ ही मकसूदां के नवज्योति कालोनी रोड पर एक साथ कई दुकानें अवैध रूप से बनाई गई हैं।

जालंधर (Jalandhar) के आरटीआई एक्टिविस्ट रवि छाबड़ा ने नगर निगम (Municipal Corporation) के कमिश्नर संदीप ऋषि (Sandeep Rishi IAS) को शिकायत भेजी है। रवि छाबड़ा ने कहा है कि नवज्योति कालोनी रोड मकसूदां में अवैध रूप से कई दुकानों का निर्माण किया गया है। जिससे नगर निगम के खजाने को भारी नुकसान हुआ है।

Navjyoti-Colony-Jalandhar
Navjyoti-Colony-Jalandhar

फ्रंट में दुकानें बनाकर बेची जा रही

रवि छाबड़ा ने कहा है कि एक बिल्डर्स द्वारा अवैध रूप से कालोनियां काट कर उसमें फ्रंट में दुकानें बनाकर बेची जा रही है। उन्होंने कमिश्नर से मांग की है कि इन दुकानों पर कानूनी कार्रवाई की जाए। उधर, नगर निगम के अफसरों ने कहा कि शिकायत मिली है, जांच के बाद एक्शन लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

इसके अलावा नागरा इलाके में ही गौंद फैक्ट्री वाली गली में अवैध रूप से कालोनी काटकर प्लाटिंग की गई है। इसके साथ ही यहां अवैध रूप से कोठियां बनाकर बिल्डर्स द्वारा बेची जा रही है। शिकायत के बाद नगर निगम के कमिश्नर संदीप ऋषि ने एमटीपी को जांच के आदेश दिए हैं।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *