⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 132 शब्द|📅 14 Mar 2026
डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने आज हरियाणा विधानसभा के स्पीकर हरविंदर कल्याण की माता श्रीमती प्रेम कौर कल्याण के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए अपनी हार्दिक संवेदनाएँ प्रकट कीं।
स्पीकर संधवां (Kultar Singh Sandhwan) ने भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए किसी व्यक्ति के जीवन और करियर को आकार देने में माँ की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया। संधवां ने कहा कि माँ का स्नेह और समर्थन ऐसा ऋण है जिसे हम कभी भी पूरी तरह चुका नहीं सकते।
यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
उन्होंने आगे कहा कि हम जीवन में जो भी ऊँचाइयाँ प्राप्त करते हैं, वे हमारे माता-पिता के आदर्शों और आशीर्वादों का प्रत्यक्ष प्रमाण होती हैं।








