Punjab News: निहंगों का छापा: मजार के नाम पर बिक रहा था नशा, महिला समेत 8 लोग पकड़े

पंजाब में नशा तस्करी के खिलाफ चल रही मुहिम के बीच लुधियाना के थाना लाडोवाल क्षेत्र के गांव तलवंडी में निहंग सिंहों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आठ लोगों को काबू कर पुलिस के हवाले कर दिया।

Daily Samvad
4 Min Read
Ludhiana Nihangs Raid Drug Den Mazaar
Punjab Government
Highlights
  • लुधियाना में निहंगों की बड़ी कार्रवाई
  • मजार की ओट में नशे का धंधा
  • महिला सहित 8 आरोपी पुलिस को सौंपे
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 458 शब्द|📅 15 Mar 2026

डेली संवाद, लुधियाना। Punjab News: पंजाब में नशा तस्करी के खिलाफ चल रही मुहिम के बीच लुधियाना (Ludhiana) के थाना लाडोवाल क्षेत्र के गांव तलवंडी में निहंग सिंहों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आठ लोगों को काबू कर पुलिस के हवाले कर दिया। आरोप है कि ये लोग पीर बाबा की मजार के नाम पर नशे का कारोबार चला रहे थे।

जानकारी के अनुसार इस इलाके के लोगों ने इस मामले को लेकर निहंग जत्थे से शिकायत की थी। लोगों का कहना था कि गांव के एक घर में मजार बनाकर वहां नशा बेचा जा रहा है और बड़ी संख्या में नशे के आदी युवक वहां आते-जाते हैं। शिकायत मिलने के बाद निहंग जत्थे के प्रमुख Baba Kuldeep Singh अपने साथियों और स्थानीय ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे और उक्त घर में रेड की।

निहंगों ने घर की तलाशी ली

रेड के दौरान निहंगों ने घर की तलाशी ली, जहां से कई आपत्तिजनक सामान और नशे से जुड़ा सामान बरामद हुआ। मौके से बड़ी संख्या में इस्तेमाल की गई सिरिंजें और अन्य संदिग्ध सामग्री भी मिली। निहंग जत्थे ने मौके से कुल आठ लोगों को पकड़ लिया, जिनमें एक महिला भी शामिल बताई जा रही है। बाद में सभी आरोपियों को पुलिस के हवाले कर दिया गया।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

बाबा कुलदीप सिंह ने बताया कि उन्हें इस स्थान को लेकर पहले भी कई शिकायतें मिल चुकी थीं। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों की मदद से यह कार्रवाई की गई है। उनके अनुसार मौके पर मौजूद कुछ युवकों ने स्वीकार किया कि वे यहां से नशा लेकर अन्य स्थानों पर बेचते हैं। निहंगों के मुताबिक पकड़े गए कई युवकों की हालत बेहद खराब थी। उनके शरीर पर नशे के कारण गंभीर निशान दिखाई दिए और कुछ युवकों की टांगें भी बुरी तरह से खराब हालत में पाई गईं।

India-Pak War: पंजाब के इन जिलों में रेड अलर्ट जारी, प्रशासन द्वारा लोगों से की जा रही ये अपील

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी

बताया जा रहा है कि कुछ युवक संगरूर जिले से भी यहां नशा लेने के लिए पहुंचे हुए थे। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले भी निहंग जत्थे ने इसी गांव में चिट्टे को लेकर छापेमारी की थी। गांव थाना लाडोवाल से कुछ ही किलोमीटर की दूरी पर स्थित है और लंबे समय से नशा तस्करी को लेकर चर्चा में रहा है। ऐसे में इलाके के लोगों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए हैं।

मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी Amritpal Singh ने बताया कि आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है और बरामद सामान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि जांच के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *