Bomb Threat: जालंधर के बाद मोगा में भी स्कूलों को बम धमकी, पेपर कैंसिल; प्रशासन सतर्क

मोगा जिले के तीन सरकारी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। गोथेआला सरकारी स्कूल, उगो के सरकारी स्कूल और झंडियाना सरकारी स्कूल को धमकी वाला ईमेल मिला।

Daily Samvad
2 Min Read
Inspection of School Water Cooler in Moga
Punjab Government
Highlights
  • जालंधर के बाद मोगा के सरकारी स्कूलों में बम धमकी
  • प्रशासन सतर्क
  • स्टाफ और बच्चों को घर भेजा गया
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 265 शब्द|📅 16 Mar 2026

डेली संवाद, मोगा। Bomb Threat: जालंधर (Jalandhar) के 6 स्कूलों, दिल्ली जाने वाली ट्रेन, असेंबली और डॉ भीमराव अंबेडकर के स्टैच्यू को बम से उड़ाने की धमकी के बाद पंजाब के मोगा (Moga) जिले के तीन सरकारी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया।

गोथेआला सरकारी स्कूल, उगो के सरकारी स्कूल और झंडियाना सरकारी स्कूल को धमकी वाला ईमेल मिला। इसके बाद स्कूलों में अफरा-तफरी मच गई और सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने तुरंत कदम उठाए।

Punjab News: पंजाब के स्कूलों में Exams को लेकर शिक्षा विभाग ने जारी किए नए आदेश, पढ़े

बच्चों के पेपर कैंसिल

स्कूल प्रिंसिपल राजेश कुमार गर्ग ने बताया कि ईमेल मिलने के बाद उन्होंने अपने सीनियर अधिकारियों और पुलिस प्रशासन को सूचित किया। ईमेल मिलने के समय स्कूलों में बच्चों के पेपर चल रहे थे, जिन्हें तत्काल कैंसिल कर दिया गया और सभी बच्चों को घर भेजा गया।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए बम डिस्पोजल टीम को मौके पर बुलाया। वहीं, शिक्षक तेजवंत सिंह संधू ने बताया कि उन्होंने रोजाना की तरह स्कूल पहुंचकर कंप्यूटर का रूटीन चेक किया, तभी ईमेल पर बम की धमकी मिली।

Bomb Threat
Bomb Threat

बच्चों और स्टाफ को सुरक्षित स्थानों पर भेजा

प्रशासन ने सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए बच्चों और स्टाफ को सुरक्षित स्थानों पर भेजा। पुलिस धमकी की जांच में जुटी हुई है और ईमेल भेजने वाले की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

इस घटना के बाद स्कूलों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जाने की संभावना है। राज्य में स्कूल सुरक्षा पर चिंताएं बढ़ गई हैं।

















Share This Article
Follow:
मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *