डेली संवाद, लुधियाना। Gold Silver Price: सोना और चांदी की कीमतों को लेकर नया अपडेट सामने आया है। जालंधर सराफा एसोसिएशन के अनुसार सोमवार को स्थानीय बाजार में सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। 24 कैरेट सोने का भाव 1,61,000 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया, जबकि 22 कैरेट सोना 1,49,730 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रिकॉर्ड किया गया।
वहीं चांदी की कीमत भी ऊंचे स्तर पर पहुंच गई है। बाजार में चांदी का भाव 2,62,000 रुपये प्रति किलोग्राम तक दर्ज किया गया है। हालांकि अंतरराष्ट्रीय बाजार और वायदा बाजार में कीमतों में गिरावट देखी गई है।

कीमत में 4,293 रुपये की गिरावट आई
एमसीएक्स (MCX) पर गोल्ड अप्रैल वायदा में 1,615 रुपये की गिरावट दर्ज की गई, जिसके बाद इसका भाव 1,56,851 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। वहीं चांदी की कीमत में भी 4,293 रुपये की गिरावट आई और यह 2,55,142 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार करती रही।
यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
विशेषज्ञों के अनुसार सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट की प्रमुख वजह अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा जल्द ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद कम होना है। इसके अलावा अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के कारण महंगाई का खतरा भी बढ़ गया है। इन कारणों से वैश्विक बाजार के साथ-साथ घरेलू सर्राफा बाजार में भी कीमतों पर असर देखने को मिला है।








