डेली संवाद, पंजाब। Holiday News: छात्रों और कर्मचारियों के लिए खुशखबरी सामने आ रही है। दरअसल, पंजाब में मार्च महीने के दौरान लोगों को लगातार तीन दिन की छुट्टियां मिलने जा रही हैं। राज्य सरकार द्वारा विभिन्न त्योहारों और महत्वपूर्ण अवसरों के कारण इन छुट्टियों की घोषणा की गई है।जानकारी के अनुसार 21 मार्च को ईद-उल-फितर (Eid ul Fitr) के अवसर पर पूरे पंजाब में सार्वजनिक अवकाश रहेगा।
इस दिन सभी सरकारी कार्यालय, स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे। इसके बाद 22 मार्च को रविवार होने के कारण साप्ताहिक अवकाश रहेगा। वहीं 23 मार्च को शहीद-ए-आजम भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के शहीदी दिवस के मौके पर भी राज्य में सरकारी छुट्टी घोषित की गई है।

21, 22, 23 मार्च को छुट्टी
इन तीन दिनों की लगातार छुट्टियों से सरकारी कर्मचारियों, विद्यार्थियों और आम लोगों को राहत मिलेगी। हालांकि इस समय प्रदेश में विद्यार्थियों की परीक्षाओं का दौर भी चल रहा है, क्योंकि अधिकतर स्कूलों और कॉलेजों की परीक्षाएं मार्च और अप्रैल में आयोजित की जाती हैं।
यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
इसके अलावा मार्च के अंत में भी दो और महत्वपूर्ण छुट्टियां रहेंगी। 26 मार्च को राम नवमी और 31 मार्च को महावीर जयंती के अवसर पर भी स्कूल-कॉलेज और सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे।








