Holiday News: पंजाब में छुट्टियों की बहार, लगातार 3 दिन बंद रहेंगे शिक्षण संस्थान

पंजाब में मार्च महीने के दौरान लोगों को लगातार तीन दिन की छुट्टियां मिलने जा रही हैं।

Daily Samvad
2 Min Read
Holiday News
Punjab Government
Highlights
  • छात्रों और कर्मचारियों के लिए खुशखबरी
  • 3 दिन की लगातार छुट्टी
  • कई संस्थान रहेंगे बंद
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 225 शब्द|📅 16 Mar 2026

डेली संवाद, पंजाब। Holiday News: छात्रों और कर्मचारियों के लिए खुशखबरी सामने आ रही है। दरअसल, पंजाब में मार्च महीने के दौरान लोगों को लगातार तीन दिन की छुट्टियां मिलने जा रही हैं। राज्य सरकार द्वारा विभिन्न त्योहारों और महत्वपूर्ण अवसरों के कारण इन छुट्टियों की घोषणा की गई है।जानकारी के अनुसार 21 मार्च को ईद-उल-फितर (Eid ul Fitr) के अवसर पर पूरे पंजाब में सार्वजनिक अवकाश रहेगा।

इस दिन सभी सरकारी कार्यालय, स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे। इसके बाद 22 मार्च को रविवार होने के कारण साप्ताहिक अवकाश रहेगा। वहीं 23 मार्च को शहीद-ए-आजम भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के शहीदी दिवस के मौके पर भी राज्य में सरकारी छुट्टी घोषित की गई है।

Eid E Milad
Eid ul Fitr

21, 22, 23 मार्च को छुट्टी

इन तीन दिनों की लगातार छुट्टियों से सरकारी कर्मचारियों, विद्यार्थियों और आम लोगों को राहत मिलेगी। हालांकि इस समय प्रदेश में विद्यार्थियों की परीक्षाओं का दौर भी चल रहा है, क्योंकि अधिकतर स्कूलों और कॉलेजों की परीक्षाएं मार्च और अप्रैल में आयोजित की जाती हैं।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

इसके अलावा मार्च के अंत में भी दो और महत्वपूर्ण छुट्टियां रहेंगी। 26 मार्च को राम नवमी और 31 मार्च को महावीर जयंती के अवसर पर भी स्कूल-कॉलेज और सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे।

















Share This Article
Follow:
मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *