Gorakhpur: सुबह सैर करने निकले पूर्व पार्षद की हत्या, बदमाशों ने पहले सिर में मारी गोली, फिर सीने में किया चाकू से वार, मरने तक किया इंतजार

मौके पर पहुंची पुलिस ने इलाके को घेर लिया है और गांव में एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। उच्च अधिकारी भी मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की जा रही है और हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें गठित कर दी गई हैं।

Daily Samvad
3 Min Read
Firing In Haryana
Punjab Government
Highlights
  • पूर्व पार्षद राजकुमार चौहान की हत्या
  • पूर्व पार्षद अपनी जान बचाने के लिए 100 मीटर तक भागे
  • बदमाशों ने पीछा कर दोबारा हमला कर दिया
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 359 शब्द|📅 17 Mar 2026

डेली संवाद, गोरखपुर। Gorakhpur Rajkumar Chauhan Murder News: हर में पूर्व पार्षद की हत्या कर दी गई है। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में आज उस समय सनसनी फैल गयी, जब चिलुआताल थाना क्षेत्र में मॉर्निंग वाक पर निकले पूर्व पार्षद राजकुमार चौहान की चार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पूर्व पार्षद अपनी जान बचाने के लिए 100 मीटर तक भागे लेकिन बच न सके। मौके पर भारी पुलिस बल पहुंच गया है और हत्यारों की तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक गोरखपुर (Gorakhpur) में सुबह बड़ी वारदात हुई है। सैर पर निकले पूर्व पार्षद को चार हमलावरों ने घेर लिया, पहले उनके सिर में गोली मारी गई, इसके बाद सीने में चाकू से कई वार किए। गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद राजकुमार चौहान करीब 100 मीटर तक जान बचाने के लिए भागे, लेकिन बदमाशों ने पीछा कर दोबारा हमला कर दिया।

gorakhpur-former-councillor-rajkumar-chauhan-shot-dead
gorakhpur-former-councillor-rajkumar-chauhan-shot-dead

मरने तक किया इंतजार

यही नहीं हमलावर कुछ देर तक मौके पर ही बैठे रहे और उनकी मौत की पुष्टि होने के बाद फरार हो गए। बदमाशों ने अपनी गाड़ी कुछ दूरी पर खड़ी कर पैदल ही वारदात को अंजाम देने पहुंचे थे। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें तत्काल बीआरडी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

मौके पर पहुंची पुलिस ने इलाके को घेर लिया है और गांव में एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। उच्च अधिकारी भी मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की जा रही है और हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें गठित कर दी गई हैं।

मोबाइल डिटेल खंगाली

पुलिस ने घटनास्थल से गोली के खाली कारतूस के खोखे भी बरामद किए हैं। पुलिस ने कुछ संदिग्धों को भी हिरासत में लिया है। हत्या के पीछे कारणों को खंगालने के लिए पुलिस परिजनों से भी पुरानी रंजिश या विवाद को लेकर पूछताछ कर रही है। इसके अलावा पूर्व पार्षद की मोबाइल डिटेल भी खंगाली जा रही है, जिससे कोई सुराग मिल सके।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *