Kapil Sharma: शो प्रमोशन में कपिल का तंज, सिद्धू के लिए वोट मांग बोले- रैली जैसा जोश

नवजोत सिंह सिद्धू, कपिल शर्मा और उनकी टीम द ग्रेट इंडियन कपिल शो के प्रमोशन के लिए चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी पहुंचे। इस दौरान कॉमेडी, मस्ती और हल्के-फुल्के राजनीतिक तंज का अनोखा संगम देखने को मिला।

Daily Samvad
3 Min Read
Kapil Sharma reach At Chandigarh University
Punjab Government
Highlights
  • मंच से कपिल शर्मा ने छेड़ा राजनीतिक मजाक
  • सिद्धू के लिए वोट की अपील
  • भीड़ को बताया रैली जैसा
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 434 शब्द|📅 17 Mar 2026

डेली संवाद, मोहाली। Kapil Sharma: मोहाली से एक दिलचस्प और मनोरंजक माहौल की खबर सामने आई, जब नवजोत सिंह सिद्धू, कपिल शर्मा और उनकी टीम द ग्रेट इंडियन कपिल शो के प्रमोशन के लिए चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी (Cahndigarh University) पहुंचे। इस दौरान कॉमेडी, मस्ती और हल्के-फुल्के राजनीतिक तंज का अनोखा संगम देखने को मिला।

सोमवार शाम आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र मौजूद थे। जैसे ही कपिल शर्मा (Kapil Sharma) मंच पर पहुंचे, माहौल उत्साह से भर गया। उन्होंने छात्रों से बातचीत करते हुए मजाकिया अंदाज में कहा, “इस बार वोट आप नवजोत सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) को ही डालना।”

प्रमोशन के लिए चंडीगढ़ पहुंचे

यह सुनते ही पूरा हॉल ठहाकों से गूंज उठा और सिद्धू भी खुद को हंसने से नहीं रोक पाए। कपिल ने आगे कहा कि यहां की भीड़ और जोश देखकर उन्हें ऐसा लग रहा है जैसे वह किसी राजनीतिक रैली में आ गए हों।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

कार्यक्रम के दौरान कपिल शर्मा ने सिद्धू को गले लगाया और छात्रों को संबोधित करते हुए प्रेरणादायक बातें भी साझा कीं। उन्होंने कहा कि यूनिवर्सिटी का समय जीवन का सबसे खास दौर होता है, इसलिए इसे पूरी तरह एन्जॉय करना चाहिए और अपने काम को दिल से करना चाहिए।

Sidhu returns to Kapil's show
Kapil Sharma Show

शो 152 देशों में देखा जाता है

इस मौके पर नवजोत सिंह सिद्धू ने भी मंच से छात्रों को संबोधित किया, लेकिन उन्होंने किसी भी तरह की राजनीतिक टिप्पणी से दूरी बनाए रखी। उन्होंने कहा कि उनका शो 152 देशों में देखा जाता है और इस यूनिवर्सिटी के छात्र भी दुनिया भर में अपनी पहचान बना रहे हैं। अपने खास अंदाज में उन्होंने “ठोको ताली” कहकर माहौल को और भी उत्साहित कर दिया।

कार्यक्रम में अर्चना पूरन सिंह ने भी छात्रों का आभार जताया और कहा कि दर्शकों के प्यार की वजह से ही शो को सफलता मिली है। वहीं कीकू शारदा और कृष्णा अभिषेक ने मंच पर डांस कर छात्रों को झूमने पर मजबूर कर दिया। उन्होंने “झूमे जो पठान” और “व्हॉट झुमका” जैसे गानों पर शानदार परफॉर्मेंस दी।

The Great Indian Kapil Show
The Great Indian Kapil Show

दर्शकों को खूब हंसाया

इसके अलावा सुनील ग्रोवर ने भी अपने खास अंदाज में कॉमेडी कर दर्शकों को खूब हंसाया। कपिल शर्मा ने इस दौरान सतिंदर सरताज का मशहूर गाना “किथे नई तेरा रुतबा घटदा” गाकर माहौल को और भी खुशनुमा बना दिया।

बारिश के बाद ठंडी हवाओं के बीच आयोजित इस कार्यक्रम ने छात्रों को यादगार अनुभव दिया, जहां हंसी, मस्ती और मनोरंजन का भरपूर आनंद देखने को मिला।

















Share This Article
Follow:
मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *