डेली संवाद, नई दिल्ली। Monalisa Bhosle Rudraksha Girl Love Jihad Nazia Ilahi Khan: साल 2025 के महाकुंभ मेले में वायरल हुई ‘रुद्राक्ष गर्ल’ के नाम से चर्चित मोनालिसा भोसले की शादी को लेकर अब विवाद गहराता जा रहा है। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट की वकील नाज़िया इलाही खान ने गंभीर आरोप लगाते हुए इसे “लव जिहाद” का मामला बताया है।
नाज़िया इलाही खान (Nazia Ilahi Khan) ने मीडिया से बातचीत में कहा कि मोनालिसा (Monalisa Bhosle) की यह सिर्फ एक सामान्य शादी नहीं है, बल्कि इसके पीछे एक सुनियोजित साजिश हो सकती है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस विवाह में हिंदू विवाह अधिनियम 1955 का उल्लंघन हुआ है और हिंदू परंपराओं का दुरुपयोग किया गया है।

खुद को मुस्लिम बताया
उन्होंने यह भी दावा किया कि मोनालिसा भोसले (Monalisa Bhosle) के पति फरमान ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में खुद को मुस्लिम बताया है, जिससे यह मामला और अधिक संवेदनशील हो गया है। नाज़िया इलाही खान के अनुसार, यदि किसी व्यक्ति ने अपनी धार्मिक पहचान छिपाकर या भ्रामक तरीके से विवाह किया है, तो यह कानूनन अपराध की श्रेणी में आ सकता है।
यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
वकील ने इस पूरे मामले को राष्ट्रीय सुरक्षा से भी जोड़ते हुए कहा कि कुछ संगठनों की भूमिका की जांच होनी चाहिए। उन्होंने शरजील इमाम के पैरोल पर बाहर आने का उल्लेख करते हुए आरोप लगाया कि इसके बाद कुछ “कट्टरपंथी तत्व” सक्रिय हुए हैं। साथ ही, उन्होंने पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) पर भी संदेह जताया और कहा कि इस मामले में संभावित फंडिंग और समर्थन की जांच आवश्यक है।
सुरक्षा एजेंसियों स्वतः संज्ञान ले
नाज़िया इलाही खान ने यह भी कहा कि यदि किसी राज्य सरकार द्वारा ऐसे मामलों में ढिलाई बरती जा रही है, तो देश की सुरक्षा एजेंसियों को स्वतः संज्ञान लेकर कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने इस प्रकरण में उच्च स्तर पर जांच की मांग करते हुए राष्ट्रपति के हस्तक्षेप की भी आवश्यकता जताई।
हालांकि, इन आरोपों पर अभी तक संबंधित पक्षों की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। प्रशासन या जांच एजेंसियों की ओर से भी इस मामले में किसी प्रकार की पुष्टि नहीं की गई है। फिलहाल, यह मामला सोशल मीडिया और जनचर्चा में तेजी से फैल रहा है, जबकि सच्चाई जानने के लिए आधिकारिक जांच का इंतजार किया जा रहा है।








