Bank Holiday: नवरात्रि के पहले दिन आज कहां-कहां बंद रहेंगे बैंक, आपके राज्य में खुले या नहीं; यहां करें चेक

इस सप्ताह शनिवार को लेकर भी स्थिति स्पष्ट है। 21 मार्च को तीसरा शनिवार होने के कारण देशभर में बैंक खुले रहेंगे। आमतौर पर बैंक हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहते हैं, जबकि रविवार को साप्ताहिक अवकाश होता है।

Daily Samvad
3 Min Read
Holiday News
Punjab Government
Highlights
  • कुछ राज्यों में बैंक अवकाश घोषित किया गया
  • कई जगहों पर स्कूल, कॉलेज और सरकारी दफ्तर बंद
  • ऑनलाइन बैंकिंग की मदद से पूरे कर सकते हैं
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 430 शब्द|📅 19 Mar 2026

डेली संवाद, नई दिल्ली। Bank Holiday News: आज 19 मार्च को देशभर में नवरात्रि के पावन अवसर के साथ-साथ कई अन्य क्षेत्रीय त्योहारों का भी उत्साह देखने को मिल रहा है। अलग-अलग राज्यों में गुड़ी पड़वा, उगादी, तेलुगू नव वर्ष और सजिबु नोंगमापनबा जैसे पर्व मनाए जा रहे हैं। इन त्योहारों के कारण कई जगहों पर स्कूल, कॉलेज और सरकारी दफ्तर बंद (Holiday) हैं, जिससे लोगों के मन में यह सवाल उठ रहा है कि क्या आज बैंक भी बंद रहेंगे या नहीं (Is Bank Closed Today or Not)।

Is Bank Closed Today: कहां-कहां बंद रहेंगे बैंक

जानकारी के अनुसार आज देश के कुछ राज्यों में बैंक (Bank) अवकाश (Holiday) घोषित किया गया है। महाराष्ट्र, तमिलनाडु, तेलंगाना, गोवा, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और जम्मू-कश्मीर जैसे राज्यों में इन क्षेत्रीय त्योहारों के चलते बैंक बंद (Holiday) रहेंगे। वहीं, बाकी राज्यों में बैंक सामान्य रूप से खुले रहेंगे और अपने निर्धारित समय के अनुसार काम करेंगे।

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के दिशानिर्देशों के अनुसार बैंक अवकाश (Holiday) राज्यवार तय किए जाते हैं, इसलिए हर राज्य में छुट्टियां (Holiday) अलग-अलग हो सकती हैं। ऐसे में ग्राहकों को सलाह दी जाती है कि वे बैंक जाने से पहले अपने राज्य की छुट्टियों (Holiday) की सूची जरूर जांच लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।

Bank Holidays
Bank Holidays

Bank Holiday: इस शनिवार नहीं बंद रहेंगे बैंक

वहीं, इस सप्ताह शनिवार को लेकर भी स्थिति स्पष्ट है। 21 मार्च को तीसरा शनिवार होने के कारण देशभर में बैंक खुले रहेंगे। आमतौर पर बैंक हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बंद (Holiday) रहते हैं, जबकि रविवार को साप्ताहिक अवकाश (Holiday) होता है।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

अगर आपके राज्य में आज बैंक बंद है, तो भी घबराने की जरूरत नहीं है। डिजिटल बैंकिंग के इस दौर में अधिकांश काम ऑनलाइन किए जा सकते हैं। ग्राहक इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, एटीएम और यूपीआई के जरिए पैसे ट्रांसफर, बैलेंस चेक और बिल भुगतान जैसे कार्य आसानी से कर सकते हैं।

बैंक क्लोज है तो ऐसे निपटाएं जरूरी काम

इस डिजिटल जमाने में हम बैंक से जुड़े कई काम ऑनलाइन बैंकिंग की मदद से पूरे कर सकते हैं। हालांकि कुछ काम आज भी ऐसे है जिसके लिए बैंक जाना ही पड़ता है। आप ऑनलाइन बैंकिंग और एटीएम मशीन के जरिए कई जरूरी काम जैसे बैंक खाता खोलना, कैश निकासी, बैंक से जुड़ी डिटेल जानना इत्यादि पूरे कर सकते हैं। इसके अलावा अगर आपको कोई परेशानी होती है तो बैंक के कस्टमर केयर का लाभ भी उठा सकते हैं।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *