Jalandhar News: जालंधर में महिला की बालियां छीन भाग रहे चोर को लोगों ने पकड़ा, जमकर पिटाई

पीड़ित महिला बबीता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि स्कूल के पास स्कूटी सवार दो युवकों ने उसकी बालियां छीनी थीं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। तब तक लोगों ने चोर को पकड़ा कर जमकर पिटाई कर दी।

Daily Samvad
2 Min Read
Jalandhar Snatching Case
Highlights
  • महिला से बालियां छीनकर भाग रहे लुटेरे
  • एक लुटेरे को पकड़ा, जमकर पीटा
  • करण वारदात के बाद मौके से फरार हो गया
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 312 शब्द|📅 19 Mar 2026

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर के बस्ती गुजा इलाके में एक महिला से बालियां छीनकर भाग रहे लुटेरे को स्थानीय लोगों ने बहादुरी दिखाते हुए पकड़ लिया। आरोपी की लोगों ने मौके पर ही पिटाई की और बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, जालंधर (Jalandhar) के बस्ती गुजां इलाके में बबीता नाम की महिला अपनी बेटी को स्कूल छोड़ने जा रही थीं। इसी दौरान बिना नंबर की स्कूटी पर सवार दो युवकों ने अचानक उनकी बालियां छीन लीं और मौके से फरार होने की कोशिश की। महिला के शोर मचाने पर आसपास मौजूद लोग तुरंत हरकत में आए और उन्होंने लुटेरों का पीछा करना शुरू कर दिया।

चोर को पकड़ लिया

पीछा करते हुए लोगों ने झंडिया वाले पीर के पास एक आरोपी को पकड़ लिया। पकड़े गए युवक की पहचान राजू (24) निवासी किशनपुरा के रूप में हुई है। गुस्साए लोगों ने उसे पकड़ने के बाद जमकर पीटा। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि उसका साथी करण वारदात के बाद मौके से फरार हो गया। उसने यह भी स्वीकार किया कि वह शराब पीने का आदी है।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

पीड़ित महिला बबीता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि स्कूल के पास स्कूटी सवार दो युवकों ने उसकी बालियां छीनी थीं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। तब तक लोगों ने चोर को पकड़ा कर जमकर पिटाई कर दी।

स्कूटी भी कब्जे में ले ली

पुलिस ने आरोपी राजू को हिरासत में लेकर उसकी स्कूटी भी कब्जे में ले ली है। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है और फरार आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि महिला के बयानों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *