BSBE Board 12th Result 2026: बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट कभी भी हो सकता है जारी, यहां देखें डाउनलोड करने का पूरा प्रोसेस

रिजल्ट देखने की प्रक्रिया भी बेहद सरल है। सबसे पहले छात्रों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद होमपेज पर दिए गए “Bihar Board 12th Result 2026” लिंक पर क्लिक करना होगा। फिर अपनी जन्मतिथि और रोल नंबर दर्ज कर लॉगिन करना होगा।

Daily Samvad
3 Min Read
Bihar Board 12th Result
Highlights
  • biharboardonline.bihar.gov.in पर जाकर विजिट करो
  • SMS के माध्यम से भी रिजल्ट देखने की सुविधा
  • रिजल्ट देखने की प्रक्रिया भी बेहद सरल
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 423 शब्द|📅 20 Mar 2026

डेली संवाद, नई दिल्ली। BSBE Board 12th Result 2026: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा आयोजित इंटरमीडिएट (कक्षा 12वीं) परीक्षा 2026 में शामिल हुए लाखों छात्रों का इंतजार अब जल्द खत्म हो सकता है। यह परीक्षा 2 फरवरी से 13 फरवरी 2026 के बीच आयोजित की गई थी, जिसमें करीब 28 लाख छात्र-छात्राओं ने भाग लिया था। हालांकि बोर्ड की ओर से अभी तक रिजल्ट जारी करने की आधिकारिक तिथि घोषित नहीं की गई है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार परिणाम मार्च के इसी सप्ताह या अगले सप्ताह तक जारी किए जा सकते हैं।

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) का रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट्स जैसे biharboardonline.com, biharboardonline.bihar.gov.in और results.biharboardonline.com पर जाकर अपना परिणाम आसानी से देख सकेंगे। इसके लिए छात्रों को अपना रोल नंबर और अन्य जरूरी विवरण पहले से तैयार रखने की सलाह दी गई है, ताकि रिजल्ट जारी होते ही वे बिना किसी परेशानी के उसे चेक कर सकें।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

बिहार बोर्ड ने छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए SMS के माध्यम से भी रिजल्ट देखने की सुविधा उपलब्ध कराई है। इसके लिए छात्रों को अपने मोबाइल फोन से 56263 नंबर पर BIHAR 12 ROLL NUMBER टाइप कर भेजना होगा। इसके बाद उन्हें अपने परिणाम की जानकारी मैसेज के जरिए प्राप्त हो जाएगी।

Bihar Board Result Date 2026: रिजल्ट चेक करने का डिटेल प्रोसेस

  • बिहार बोर्ड की ओर से कक्षा 12वीं का रिजल्ट अब किसी समय भी जारी किया जा सकता है।
  • रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाकर विजिट करना होगा।
  • अब वेबसाइट के होमपेज पर उम्मीदवारों को ‘Bihar BSBE Board 12th Result 2026’ लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद उम्मीदवारों को जन्मतिथि और रोल नंबर को दर्ज करना होगा।
  • लॉगिन डिटेल को दर्ज करने के बाद रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
  • अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।

रोल नंबर दर्ज कर लॉगिन

रिजल्ट देखने की प्रक्रिया भी बेहद सरल है। सबसे पहले छात्रों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद होमपेज पर दिए गए “Bihar Board 12th Result 2026” लिंक पर क्लिक करना होगा। फिर अपनी जन्मतिथि और रोल नंबर दर्ज कर लॉगिन करना होगा।

इसके बाद रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड कर प्रिंट आउट भी लिया जा सकता है। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें, ताकि किसी भी अपडेट से वे वंचित न रह जाएं।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *