Jalandhar News: युवाओं को आगे बढ़ाने का संदेश, भोल्थ हॉकी कप 2026 में नितिन कोहली ने किया प्रेरित

Daily Samvad
3 Min Read
Nitin Kohli Inspires at the Bolth Hockey Cup 2026
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 341 शब्द|📅 20 Mar 2026

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: सुरजीत हॉकी स्टेडियम, जालंधर में आयोजित भोल्थ हॉकी कप 2026, जो स्वर्गीय सरदार अवतार सिंह बल्ल जी को समर्पित है, का आयोजन अत्यंत सुव्यवस्थित और उत्साहपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। इस अवसर पर हल्का इंचार्ज जालंधर सेंट्रल नितिन कोहली मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कोहली की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा और प्रभावशीलता को कई गुना बढ़ा दिया। उन्होंने मैदान में उपस्थित खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और टूर्नामेंट के महत्व पर अपने प्रेरक विचार साझा किए।

हॉकी केवल एक खेल नहीं

अपने संबोधन में कोहली ने कहा कि हॉकी केवल एक खेल नहीं, बल्कि सफलता, अनुशासन और समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने कहा, “जैसे खिलाड़ी मैदान में रणनीति, टीमवर्क और कठिन मेहनत से गोल करता है, वैसे ही जीवन में भी अनुशासन, मेहनत और लगन से ही हर लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। खेल हमें न केवल शारीरिक ताकत देता है, बल्कि मानसिक दृढ़ता और चरित्र निर्माण का भी मार्ग दिखाता है।”

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

कोहली ने युवाओं को विशेष रूप से प्रेरित करते हुए कहा कि ऐसे टूर्नामेंट उन्हें अपनी प्रतिभा निखारने, सकारात्मक सोच अपनाने और बुरी आदतों से दूर रहने का अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा, “मैदान में हर पास, हर हिट और हर गोल आपके उज्ज्वल भविष्य की नींव रखता है। आज का प्रयास कल की सफलता का मार्ग प्रशस्त करता है।

ये रहे उपस्थित

खेलों में भाग लेकर आप न केवल शारीरिक रूप से मजबूत बनते हैं, बल्कि जीवन में अनुशासन और नेतृत्व की सीख भी पाते हैं।” कोहली ने आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि यह पहल पंजाब में खेलों और युवा विकास के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है और भविष्य में भी ऐसे प्रयासों को निरंतर समर्थन मिलेगा।

कार्यक्रम में एसएसपी विजिलेंस हरप्रीत सिंह मंडेर, संजीव कुमार, बलजीत ढिल्लों, राजिंदर सिंह सीनियर और अमरीक सिंह पावर सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी, स्थानीय नागरिक और समाज के प्रतिष्ठित सदस्य उपस्थित थे, जिन्होंने कार्यक्रम की सफलता में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *