डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर में बिल्डिंग ब्रांच की लगातार शिकायतों के बीच आज स्थानीय निकाय विभाग पंजाब की टीम ने छापा मारा। स्थानीय निकाय विभाग की विजीलैंस टीम ने जालंधर में बन रही कामर्शियल इमारतों और कई कालोनियों की जांच की। चीफ विजीलेंस अफसर (CVO) की अगुवाई में विभाग की दो टीमों ने शहर के अलग अलग हिस्सों में चल रहे प्रोजैक्ट का मुआयना किया। इस दौरान टीम नगर निगम दफ्तर भी पहुंची।
जानकारी के मुताबिक स्थानीय निकाय विभाग की विजीलैंस टीम ने शुक्रवार सुबह जालंधर (Jalandhar)पहुंची। सबसे पहले टीम ने जालंधर कैंट के पास रेलवे लाइन लाइन से सटाकर बनाए जा रहा होटल मैरिटन के प्रोजैक्ट का जायजा लिया। आरोप है कि जिस जमीन पर यह प्रोजैक्ट बनाया जा रहा है, उसका करोड़ों रुपए बिजली बिल बकाया है, बावजूद नगर निगम और इनवेस्ट पंजाब के कुछ अफसरों ने इस प्रोजैक्ट पर दरियादिली दिखाई है।
500 शिकायतें
बताया जा रहा है कि जालंधर की करीब 500 शिकायतें स्थानीय निकाय विभाग के पास लंबित है। इसमें से ज्यादातर कामर्शियल इमारतें औऱ कालोनियों की शिकायतें शामिल हैं। इसी शिकायत के आधार पर सीवीओ की टीम जालंधर पहुंची है। जालंधर में कई स्थानों पर सीवीओ की टीम जांच कर सकती है। इसके लिए नगर निगम के अफसर भी साथ होंगे।
यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
आपको बता दें कि जालंधर (Jalandhar) में अवैध रूप से कई इमारतें बनाई जा रही है। इसके साथ ही शहर और शहर के बाहर कई कालोनियां काटी गई हैं। इसकी शिकायतें आरटीआई एक्टिविस्ट द्वारा किया जा रहा है। जिसे आधार बनाते हुए स्थानीय निकाय विभाग की टीम ने कार्रवाई की है।







