डेली संवाद, मथुरा। UP News: उत्तर प्रदेश के मथुरा (Mathura) जिले में फरसा वाले बाबा (Farsa Wale Baba) के नाम से मशहूर गौरक्षक चंद्रशेखर बाबा की तड़के ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। बताया गया कि बाबा 2 साथियों के साथ ट्रक का पीछा कर रहे थे, क्योंकि उन्हें ट्रक में गौवंश होने की सूचना मिली थी।
ट्रक को ओवरटेक करने के दौरान बाबा ने सामने बाइक खड़ी कर दी, लेकिन अचानक ट्रक चालक ने रफ्तार बढ़ा दी और बाबा को कुचलते हुए फरार हो गया। बाबा की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की खबर फैलते ही हजारों की भीड़ दिल्ली-मथुरा हाईवे (Delhi-Mathura Highway) पर जमा हो गई।

CM योगी ने मामले का संज्ञान लिया
लोग आरोपियों के एनकाउंटर की मांग करने लगे और हाईवे जाम कर दिया। पुलिस जाम खुलवाने पहुंची तो भीड़ ने उनका विरोध किया और पथराव किया। इस दौरान कुछ पुलिसकर्मी घायल हो गए। भीड़ ने पुलिस की 5–6 गाड़ियों को नुकसान पहुंचाया और फायरिंग की।
यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
हालात बेकाबू होते देख पुलिस ने लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले छोड़े। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने मामले का संज्ञान लिया और अफसरों को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा।

कुछ दूर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मौजूद थी
DIG शैलेश पांडे ने कहा कि शक के आधार पर बाबा ट्रक को रोककर चेकिंग कर रहे थे। सुबह कोहरे के कारण पीछे से आ रहे ट्रक ने खड़े ट्रक को टक्कर मार दी, जिससे बाबा कुचले गए। उन्होंने स्पष्ट किया कि ट्रकों में कोई गौवंश नहीं था और उपद्रव करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
घटना कोसी और छाता थाना क्षेत्र की है। इस दौरान लगभग 25 किलोमीटर दूर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा कर रही थीं।







