Punjab News: जज के घर में बड़ी चोरी, चोरों ने भगवान की मूर्ति तक नहीं छोड़ी; CCTV जांच जारी

सेक्टर-94 में एक सेशन जज के घर में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। करीब 15 दिनों तक बंद पड़े घर को निशाना बनाते हुए चोरों ने पूरी योजना के साथ वारदात को अंजाम दिया।

Daily Samvad
3 Min Read
robbery
Highlights
  • मोहाली में जज का घर बना निशाना
  • घर से नल और पाइप तक चोरी
  • 15 दिन बंद रहा घर, लौटे तो टूटा मिला ताला
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 443 शब्द|📅 23 Mar 2026

डेली संवाद, मोहाली। Punjab News: चंडीगढ़, मोहाली (Mohali) के सेक्टर-94 में एक सेशन जज के घर में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। करीब 15 दिनों तक बंद पड़े घर को निशाना बनाते हुए चोरों ने पूरी योजना के साथ वारदात को अंजाम दिया। घर में दाखिल होकर आरोपियों ने हर कमरे की तलाशी ली और धातु से बने कीमती सामान को समेटकर फरार हो गए।

घटना का खुलासा तब हुआ जब जज ड्यूटी से लौटकर घर पहुंचीं। मिली जानकारी के अनुसार, सेशन जज नीलम अरोड़ा अपने गनमैन के साथ मोगा में ड्यूटी पर तैनात थीं। 5 मार्च 2026 को वह परिवार सहित मोहाली (Mohali) स्थित अपने घर को ताला लगाकर मोगा (Moga) चली गई थीं, जहां उन्हें सरकारी आवास मिला हुआ है।

15 दिन तक बंद रहा घर

20 मार्च की रात करीब साढ़े 8 बजे जब वह वापस लौटीं, तो घर का मुख्य दरवाजा टूटा हुआ मिला। अंदर प्रवेश करने पर उन्होंने देखा कि सभी कमरे अस्त-व्यस्त पड़े थे, अलमारियां खुली हुई थीं और सामान बिखरा हुआ था। घर की लाइटें भी जल रही थीं, जिससे साफ था कि चोर काफी देर तक अंदर रहे।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

शिकायतकर्ता हरिंदर सिंह, जो पंजाब पुलिस में तैनात हैं और जज के साथ ड्यूटी पर हैं, ने इस संबंध में पुलिस को सूचना दी। उन्होंने बताया कि चोर पीछे के दरवाजे से घर में दाखिल हुए थे। इसके बाद उन्होंने व्यवस्थित तरीके से पूरे घर की तलाशी ली और जो भी कीमती सामान मिला, उसे लेकर फरार हो गए।

Robbed
Robbed

पीतल के बर्तन, फिटिंग, भगवान की मूर्ति भी चोरी

चोरों ने घर से पीतल के बर्तन, पानी की फिटिंग में लगे पाइप, बाथरूम के नल और यहां तक कि भगवान श्रीकृष्ण की पीतल की मूर्ति भी चोरी कर ली। इस वारदात से यह भी साफ हो गया कि चोरों ने किसी भी चीज को नहीं छोड़ा और पूरी तैयारी के साथ घर को खंगाला।

पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

Theft in Punjab
Theft in Punjab

CCTV खंगाली जा रही

लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं के बीच यह मामला सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। स्थानीय लोगों में भी इस घटना को लेकर चिंता का माहौल है। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि इलाके में गश्त बढ़ाई जाएगी और ऐसी घटनाओं पर कड़ी नजर रखी जाएगी।

















Share This Article
Follow:
मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *