Punjab News: पंजाब में मीट और शराब की बिक्री पर रोक, जाने वजह

कपूरथला में श्री राम नवमी के अवसर पर विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी। इस धार्मिक आयोजन को लेकर जिला प्रशासन ने विशेष प्रबंध किए हैं, ताकि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ लोगों की धार्मिक भावनाओं का सम्मान किया जा सके।

Daily Samvad
2 Min Read
Liquor
Highlights
  • कपूरथला में आज ड्राई डे लागू
  • मीट और शराब की दुकानों पर रोक
  • प्रशासन का आदेश
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 224 शब्द|📅 24 Mar 2026

डेली संवाद, कपूरथला। Punjab  News: शहर में नॉनवेज खाने वालों और शराब पीने वालों के लिए बड़ी खबर है। दरअसल, कपूरथला (Kaurthala) में श्री राम नवमी (Ram Navami) के पावन अवसर पर मंगलवार को विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी। इस धार्मिक आयोजन को लेकर जिला प्रशासन ने विशेष प्रबंध किए हैं, ताकि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ लोगों की धार्मिक भावनाओं का सम्मान किया जा सके।

डिप्टी कमिश्नर एवं जिला मजिस्ट्रेट अमित कुमार (आईएएस) ने आदेश जारी करते हुए कहा कि शोभायात्रा के निर्धारित रूट पर पड़ने वाली सभी मीट और शराब की दुकानें 24 मार्च को जुलूस के दौरान बंद रहेंगी।

Shops Closed
Shops Closed

24 मार्च को जुलूस के दौरान बंद रहेंगी

यह आदेश भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता-2023 की धारा 163 और पंजाब लिकर लाइसेंस रूल्स 1956 के रूल 37(9) के तहत लागू किया गया है। प्रशासन का कहना है कि यह निर्णय शोभायात्रा के शांतिपूर्ण आयोजन और सामाजिक सद्भाव बनाए रखने के उद्देश्य से लिया गया है।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

शोभायात्रा मंगलवार शाम 5:30 बजे श्री सनातन धर्म सभा से शुरू होगी और शहर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरेगी।प्रशासन और आयोजकों ने शहरवासियों से अपील की है कि वे बड़ी संख्या में शामिल होकर इस शोभायात्रा को सफल बनाएं और सहयोग बनाए रखें।

















Share This Article
Follow:
मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *