Jalandhar News: जालंधर में BSNL एक्सचेंज में लगी भयानक आग, इंटरनेट और फोन सेवाएं ठप

जालंधर (Jalandhar) के नागरा रोड स्थित BSNL एक्सचेंज में भयानक आग लग गई है जिससे लाखों रुपये के उपकरण जलकर खाक हो गए। इसके चलते मकसूदां और विधिपुर समेत कई इलाकों में इंटरनेट और टेलीफोन सेवाएं पूरी तरह ठप हो गई हैं।

Muskaan Dogra
2 Min Read
जालंधर में BSNL एक्सचेंज में लगी आग
Highlights
  • जालंधर में BSNL एक्सचेंज में आग
  • लाखों के उपकरण जलकर खाक
  • इंटरनेट और टेलीफोन सेवाएं ठप
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 250 शब्द|📅 25 Mar 2026

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब के जिला जालंधर में BSNL एक्सचेंज में आग लगने की खबर सामने आ रही है जिसमें लाखों के उपकरण जल गए। इसके साथ ही कई इलाकों में इंटरनेट और टेलीफोन सेवाएं पूरी तरह ठप हो गई।

मिली जानकारी के मुताबिक जालंधर (Jalandhar) के नागरा रोड स्थित BSNL एक्सचेंज में भयानक आग लग गई है जिससे लाखों रुपये के उपकरण जलकर खाक हो गए। इसके चलते मकसूदां और विधिपुर समेत कई इलाकों में इंटरनेट और टेलीफोन सेवाएं पूरी तरह ठप हो गई हैं।

शॉर्ट सर्किट कारण लगी आग

चश्मदीदों के अनुसार, आग इतनी तेजी से फैली कि चंद मिनटों में ही पूरे परिसर को धुएं के गुबार और लपटों ने अपनी चपेट में ले लिया। प्राथमिक जांच में हादसे का मुख्य कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

घटना की गंभीरता को देखते हुए BSNL के अधिकारियों और फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और इसे और फैलने से रोक लिया। हालांकि, एक्सचेंज में रखे महंगे तकनीकी उपकरण पूरी तरह जल गए, जिससे विभाग को लाखों रुपए का नुकसान होने का अंदेशा है।

शहर की कनेक्टिविटी प्रभावित होने से स्थानीय लोगों और व्यवसायों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। BSNL की टीम ने प्रभावित इलाकों में सेवाओं को जल्द बहाल करने के लिए तुरंत कदम उठाने की बात कही है।

















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *