डेली संवाद, नई दिल्ली। Congress Party Office: दिल्ली में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। सूत्रों की जानकारी के अनुसार, पार्टी को 24 अकबर रोड स्थित पुराने मुख्यालय और 5 रायसीना रोड स्थित यूथ कांग्रेस ऑफिस को खाली करने का नोटिस मिला है।
पार्टी से कहा गया है कि इन कार्यालयों को आगामी 28 मार्च तक खाली कर दिया जाए। हालांकि, कांग्रेस (Congress) का हेडक्वॉर्टर पहले ही यहां से इंदिरा भवन शिफ्ट हो चुका है। पार्टी इस बंगले को खाली नहीं करना चाहती है। 24 अकबर रोड कांग्रेस का मुख्यालय पिछले 48 वर्षों से रहा है।
कोर्ट में अपील करेगी कांग्रेस
उधर, एस्टेट डिपार्टमेंट ने कांग्रेस के 5 रायसीना हिल्स रोड स्थित इंडियन यूथ कांग्रेस (आईवाईसी) के कार्यालय के लिए भी एक और नोटिस जारी किया है। कुछ रिपोर्ट्स का कहना है कि कांग्रेस, सरकार के इस रवैए के खिलाफ कोर्ट में अपील करेगी। कांग्रेस का आरोप है कि 1 अशोक रोड या पंत मार्ग वाले BJP के दफ्तर भी खाली नहीं करवाए गए हैं।
यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
कांग्रेस ने 14 जनवरी 2025 को ही अकबर रोड वाले ऑफिस से अपना दफ्तर इंदिरा भवन में शिफ्ट किया है। 46 साल बाद पार्टी ने अपना पता बदला था। इंदिरा भवन की आधारशिला 2009 में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और सोनिया गांधी ने रखी थी। इसे बनने में 252 करोड़ रुपए लगे।







