Punjab News: शहर के मशहूर गारमेंट्स स्टोर में लाखों का फ्रॉड, मैनेजर पर धोखाधड़ी का आरोप

लुधियाना (Ludhiana) के मल्हार रोड स्थित नामी गारमेंट्स स्टोर 'ऑक्टेव' (Octave Apparels) में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है।

Muskaan Dogra
2 Min Read
Fraud
Highlights
  • मैनेजर पर लाखों का गबन करने का आरोप
  • कैश और स्टॉक में की गई हेराफेरी का खुलासा
  • फर्म को 4.41 लाख रुपये का आर्थिक नुकसान
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 200 शब्द|📅 26 Mar 2026

डेली संवाद, लुधियाना। Punjab News: पंजाब के जिला लुधियाना (Ludhiana) के मल्हार रोड स्थित नामी गारमेंट्स स्टोर ‘ऑक्टेव’ (Octave Apparels) में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। स्टोर के ही मैनेजर दीपक कुमार पर आरोप है कि उसने अपनी पद का दुरुपयोग कर फर्म को लाखों रुपये का आर्थिक नुकसान पहुँचाया।

थाना डिवीजन नंबर 5 की पुलिस ने स्टोर मालिक गंगा सिंह पडिहार की शिकायत के बाद दीपक के खिलाफ धोखाधड़ी और गबन का मामला दर्ज कर लिया है। शुरुआती जांच में पता चला है कि दीपक ने स्टोर के कैश और स्टॉक के साथ छेड़छाड़ की।

भारी मात्रा में स्टॉक ग्राहकों को बेचे

जांच के मुताबिक, दीपक ने बिना फर्म को जानकारी दिए भारी मात्रा में स्टॉक ग्राहकों को बेच दिया और उससे हुई रकम अपने पास रख ली। इसके अलावा, वह स्टोर के गल्ले से भी पैसे चुराता रहा। इस हरकते से फर्म को करीब 4,41,750 रुपये का नुकसान हुआ है।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी के स्टॉक और कैश में किए गए फेरबदल की गहन जांच जारी है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *