Petrol-Diesel Price Hike: पेट्रोल 5 रुपए और डीजल 3 रुपये हुआ महंगा, इस कंपनी ने बढ़ाए दाम, लोगों में नाराजगी

आगरा (Agra) में नायरा एनर्जी के पंपों पर नए रेट लागू कर दिए गए हैं। इसके तहत पेट्रोल पांच रुपये और डीजल तीन रुपये महंगा कर दिया गया है।

Muskaan Dogra
2 Min Read
Petrol-Diesel Price Hike
Highlights
  • पेट्रोल 5 और डीजल 3 रुपये हुआ महंगा
  • नायरा एनर्जी के पंपों पर नए रेट लागू
  • ग्राहकों ने दाम बढ़ोतरी पर नाराजगी जताई
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 225 शब्द|📅 26 Mar 2026

डेली संवाद, आगरा। Petrol-Diesel Price Hike: मिडिल ईस्ट में भारी तनाव के चलते जहां लोग पहले ही एलपीजी की किल्लत से जूझ रहे हैं, वहीं अब पेट्रोल और डीजल के रेट में हुई वृद्धि ने महंगाई का बड़ा झटका दिया है।

मिली जानकारी के मुताबिक आगरा (Agra) में नायरा एनर्जी के पंपों पर नए रेट लागू कर दिए गए हैं। इसके तहत पेट्रोल पांच रुपये और डीजल तीन रुपये महंगा कर दिया गया है। देश की बड़ी निजी ईंधन रिटेलर कंपनी नायरा एनर्जी के आगरा स्थित पेट्रोल पंप पर बढ़े हुए रेट पर ईधन दिया जा रहा है।

डीजल में 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी

कंपनी ने पेट्रोल के दाम में 5 रुपये प्रति लीटर और डीजल में 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। लखनऊ में नायरा के पंपों पर पेट्रोल रु100.15 और डीजल रु91.05 प्रति लीटर मिल रहा है। बता दे कि पहले पेट्रोल रु94.84 और डीजल रु88.05 प्रति लीटर मिलता था।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

वहीं कीमत बढ़ने के बाद पंपों पर पहुंचे लोगों ने नाराजगी जताई। कई ग्राहकों का कहना है कि जब सरकारी पंपों पर दाम नहीं बढ़े हैं, तो निजी कंपनियां ऐसा क्यों कर रही है।  इस बढ़ोतरी के बाद पेट्रोल पंपों पर लोगों में नाराजगी साफ देखने को मिल रही है।

















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *