Punjab News: अमृतपाल सिंह को हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका

हाई कोर्ट ने खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह (Amritpal Singh) को झटका देते हुए पार्लियामेंट के बजट सेशन में शामिल होने के लिए फाइल की गई पैरोल एप्लीकेशन को खारिज कर दिया है।

Muskaan Dogra
2 Min Read
Amritpal Singh
Highlights
  • अमृतपाल सिंह की पैरोल याचिका खारिज
  • संसद सत्र में भाग लेने की अनुमति नहीं दी
  • असम की डिब्रूगढ़ जेल में एनएसए तहत बंद
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 206 शब्द|📅 27 Mar 2026

डेली संवाद, पंजाब। Punjab News: पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह को बड़ा झटका दिया है।हाई कोर्ट ने संसदीय सत्र में भाग लेने के लिए पैरोल की मांग वाली उनकी याचिका को खारिज कर दिया है।

मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह (Amritpal Singh) को झटका देते हुए पार्लियामेंट के बजट सेशन में शामिल होने के लिए फाइल की गई पैरोल एप्लीकेशन को खारिज कर दिया है।

जेल में अमृतपाल सिंह

अदालत ने कुछ दिन पहले इस मामले में अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। आपको बता दें कि अमृतपाल सिंह असम के डिब्रूगढ़ जेल में राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) के तहत बंद हैं। अमृतपाल ने याचिका दायर कर मांग की थी कि उन्हें संसद की कार्यवाही में भाग लेने की अनुमति दी जाए।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

अमृतपाल सिंह ने कहा कि जनता ने उन्हें चुना है और भेजा है, ऐसे में संसद सत्र से उनका अनुपस्थित रहना मतदाताओं के अधिकारों का उल्लंघन है। उच्च न्यायालय के इस फैसले के बाद अब अमृतपाल को संसद सत्र में भाग लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *