डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: माता वैष्णो देवी जाने वाली ट्रेन जो पहले श्री अमृतसर से कटरा होते हुए जालंधर शहर जाती थी, अब सरकार ने उसका रूट बदल दिया है, यह ट्रेन अब जालंधर शहर के रेलवे स्टेशन पर नहीं आएगी।
इस बारे में पूर्व MLA और जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजिंदर बेरी ने कहा कि सरकार के इस फैसले से माता रानी के भक्तों के मन को ठेस पहुंची है और जालंधर (Jalandhar) शहर से हजारों माता रानी के भक्त माता रानी के दरबार में उनका आशीर्वाद लेने जाते हैं।

माता रानी के दरबार में जाते थे
रूट में इस बदलाव से भक्तों को माता रानी के दरबार में जाने में दिक्कत होगी और जालंधर शहर और आसपास के इलाकों के लोग जो श्रद्धा से माता रानी के दरबार में जाते थे, उन्हें ठेस पहुंचेगी।
यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
हमारी सरकार से मांग है कि इस ट्रेन का रूट बहाल किया जाए ताकि माता रानी के दर्शन के लिए जाने वाले यात्रियों को कोई दिक्कत न हो और भक्त आसानी से माता रानी के दर्शन के लिए माता रानी के दरबार में पहुंच सकें।







