Jalandhar News: जालंधर के बिजनेसमैन को पुलिस ने हिरासत में लिया, पुलिस का कुछ भी बताने से इंकार

यह पूरी कार्रवाई फाजिल्का जिले के जलालाबाद में दर्ज एक एफआईआर (FIR) से जुड़ी है। बताया जा रहा है कि स्कूल मालिक के खिलाफ धोखाधड़ी और वित्तीय अनियमितताओं के गंभीर आरोप हैं। इसी मामले की तफ्तीश को आगे बढ़ाते हुए पुलिस ने गिरफ्तारी या हिरासत की यह कार्रवाई की है।

Daily Samvad
2 Min Read
Arrested
Highlights
  • जालंधर स्थित पॉश इलाके मॉडल टाउन में छापा
  • फाजिल्का पुलिस की एक टीम ने की छापेमारी
  • जलालाबाद में दर्ज धोखाधड़ी का मामला
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 313 शब्द|📅 27 Mar 2026

डेली संवाद, जालंधर/जलालाबाद। Jalandhar News: पंजाब के जालंधर से बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि जालंधर स्थित पॉश इलाके मॉडल टाउन में शुक्रवार सुबह फाजिल्का पुलिस की एक टीम ने छापेमारी कर एक बिजनेसमैन को हिरासत में ले लिया। कहा जा रहा है कि यह कार्रवाई जलालाबाद में दर्ज FIR के सिलसिले में की गई है।

जानकारी के मुताबिक जालंधर (Jalandhar) के मा़डल टाउन में फाजिल्का पुलिस की टीम सुबह करीब 5 बजे स्कूल मालिक के निवास पर पहुंची और उन्हें पूछताछ के लिए अपने साथ फाजिल्का ले गई। इस ऑपरेशन की जानकारी स्थानीय जालंधर कमिश्नरेट पुलिस को पहले ही दे दी गई थी।

धोखाधड़ी का है मामला

शुरुआती जानकारी के अनुसार, यह पूरी कार्रवाई फाजिल्का जिले के जलालाबाद में दर्ज एक एफआईआर (FIR) से जुड़ी है। बताया जा रहा है कि स्कूल मालिक के खिलाफ धोखाधड़ी और वित्तीय अनियमितताओं के गंभीर आरोप हैं। इसी मामले की तफ्तीश को आगे बढ़ाते हुए पुलिस ने गिरफ्तारी या हिरासत की यह कार्रवाई की है।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

नियमों के अनुसार, एक जिले की पुलिस जब दूसरे जिले में कार्रवाई करती है, तो उसे स्थानीय पुलिस को सूचित करना होता है। इस मामले में भी फाजिल्का पुलिस ने जालंधर कमिश्नरेट पुलिस को रेड से पहले ही सूचित कर दिया था। हालांकि, ऑपरेशन को इतना गुप्त रखा गया कि स्थानीय लोगों और मीडिया को इसकी भनक तब लगी जब टीम वहां से रवाना हो चुकी थी।

पुलिस ने खुलासा नहीं किया

फिलहाल पुलिस ने इस बारे में आधिकारिक तौर पर खुलासा नहीं किया है कि ठगी का यह मामला कितने लाख या करोड़ रुपये का है। यह भी स्पष्ट नहीं है कि धोखाधड़ी किसी जमीन के सौदे को लेकर हुई है या स्कूल के बिजनेस से जुड़ी किसी डील को लेकर। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *