डेली संवाद, जालंधर, लुधियाना। Jalandhar News: पंजाब भाजपा के वरिष्ठ नेता और जालंधर के पूर्व सांसद सुशील रिंकू की माता श्रीमती पुष्पा देवी की तबीयत खराब होने के चलते उन्हें लुधियाना के डीएमसी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है और डॉक्टरों की टीम लगातार उनके स्वास्थ्य पर नजर बनाए हुए है।
आज पंजाब (Punjab) के पूर्व सीपीएस और भाजपा के वरिष्ठ नेता केडी भंडारी (KD Bhandari) अस्पताल पहुंचे और उन्होंने सुशील रिंकू (Sushil Rinku) की माता का हालचाल जाना। इस दौरान उन्होंने परिवार के सदस्यों से भी बातचीत की और उनका हौसला बढ़ाया। केडी भंडारी ने अस्पताल के डॉक्टरों से भी मुलाकात कर पुष्पा देवी के स्वास्थ्य के बारे में विस्तृत जानकारी ली।

शीघ्र स्वस्थ होने की कामना
जालंधर (Jalandhar) नार्थ हलके के पूर्व विधायक और भाजपा नेता केडी भंडारी ने डॉक्टरों से बेहतर से बेहतर इलाज सुनिश्चित करने का आग्रह किया और भरोसा दिलाया कि हर संभव सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी। इस मौके पर उन्होंने ईश्वर से पुष्पा देवी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की।
यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
भाजपा के कई अन्य नेताओं और समर्थकों ने भी उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताई है और जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की है। परिवार ने सभी शुभचिंतकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि डॉक्टरों की निगरानी में उपचार जारी है। इस मौके पर अमरजीत सिंह अमरी, भगवंत प्रभाकर, राजीव ढींगरा, मुकेश बस्सन, किशोर कुमार समेत कई लोग मौजूद थे।







