Punjab News: पत्नी संग विदेश गया पंजाब का युवक लापता, पिता ने बहू पर लगाया पति को गायब करने का आरोप

पंजाब के जिला अमृतसर (Amritsar) का 28 वर्षीय लखबीर सिंह, जो वॉलीबॉल का नेशनल प्लेयर था, अप्रैल 2024 में अपनी पत्नी कवलदीप कौर के साथ दुबई (Dubai) गया था, लेकिन कुछ ही दिनों बाद रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया।

Muskaan Dogra
3 Min Read
पत्नी के साथ युवक लखबीर
Highlights
  • अमृतसर का युवक दुबई में लापता
  • परिवार ने बहू पर लगाया आरोप
  • सरकार से तुरंत जांच की मांग
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 354 शब्द|📅 27 Mar 2026

डेली संवाद, अमृतसर। Punjab News: पंजाब में 6 महीने पहले पत्नी संग दुबई (Dubai) गया युवक रहस्यमय तरीके से लापता हो गया है। वहीं युवक के परिवार वालों ने बहू पर पति को गायब करने का आरोप लगाया है।

मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब के जिला अमृतसर (Amritsar) का 28 वर्षीय लखबीर सिंह, जो वॉलीबॉल का नेशनल प्लेयर था, अप्रैल 2024 में अपनी पत्नी कवलदीप कौर के साथ दुबई (Dubai) गया था, लेकिन कुछ ही दिनों बाद रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया।

बहू लौटी भारत

लखबीर के पिता देसा सिंह ने बताया कि बेटे के लापता होने के बाद उनकी बहू भारत लौट आई, लेकिन सीधे मायके चली गई और ससुराल नहीं आई। परिवार का आरोप है कि इसके बाद कवलदीप कौर ने उनके बेटे का डेथ सर्टिफिकेट भेजकर उन्हें भ्रमित करने की कोशिश की।

पत्नी के साथ युवक लखबीर
पत्नी के साथ युवक लखबीर

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

देसा सिंह ने कहा कि उन्हें अब तक यह पता नहीं चल पाया कि उनका बेटा जिंदा है या नहीं। जानकारी मिली है कि कवलदीप कौर ने दूसरी शादी भी कर ली है। परिवार ने सरकार से मामले की गंभीर जांच की मांग की है। देसा सिंह ने बताया कि लखबीर और कवलदीप दोनों विदेश जाने के इच्छुक थे और इसके लिए उन्होंने एक एजेंट को 18 लाख रुपये दिए थे।

कवलदीप ने की दूसरी शादी

दोनों की अक्टूबर 2023 में शादी हुई थी। दुबई पहुंचने के बाद एजेंट उनके पैसे लेकर फरार हो गया, और वह दोनों वहीं रह गए । पिता ने आरोप लगाया कि बहू कवलदीप का लखबीर के लापता होने में पूरा हाथ है। उन्होंने कहा कि जब उन्हें पता चला कि कवलदीप ने दूसरी शादी कर ली है, तो उन्होंने इसका विरोध किया, लेकिन इसके बाद बहू ने लखबीर का डेथ सर्टिफिकेट भेज दिया।

परिवार ने आशंका जताई है कि यह मामला केवल विदेश में एजेंट की धोखाधड़ी तक सीमित नहीं है और इसमें कहीं न कहीं साजिश शामिल हो सकती है। उन्होंने प्रशासन से मामले की तत्काल और निष्पक्ष जांच की मांग की है।

















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *