Firing In Punjab: पंजाब में ब्लिंकिट ऑर्डर के विवाद को लेकर चली ताबड़तोड़ गोलियां, एक घायल

लुधियाना (Ludhiana) के ताजपुर रोड स्थित ईडब्ल्यूएस कॉलोनी में चिप्स-कुरकुरे की डिलीवरी देने आए ब्लिंकिट के डिलीवरी बॉय से बहस के बाद डिलीवरी लेने वाला युवक मौके पर मौजूद दूसरे युवक से भिड़ गया।

Muskaan Dogra
2 Min Read
Firing In Punjab
Highlights
  • डिलीवरी विवाद के बाद फायरिंग
  • एक व्यक्ति घायल, घर पर 4-5 गोलियां चलीं
  • पुलिस ने मौके से दो गोलियों के खोल बरामद किए
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 203 शब्द|📅 28 Mar 2026

डेली संवाद, लुधियाना। Firing In Punjab: पंजाब में एक बार फिर गोलियां चलने की खबर सामने आ रही है। खबर है कि पंजाब में ब्लिंकिट ऑर्डर को लेकर विवाद के बाद फायरिंग हुई है जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब के जिला लुधियाना (Ludhiana) के ताजपुर रोड स्थित ईडब्ल्यूएस कॉलोनी में चिप्स-कुरकुरे की डिलीवरी देने आए ब्लिंकिट के डिलीवरी बॉय से बहस के बाद डिलीवरी लेने वाला युवक मौके पर मौजूद दूसरे युवक से भिड़ गया।

दोनों के बीच जोरदार बहस

इसके बाद दोनों के बीच जोरदार बहस हुई। बाद में डिलीवरी लेने वाला युवक अपने दोस्तों के साथ लौटा और दूसरे युवक के घर पर फायरिंग कर दी। युवक ने घर पर 4 से 5 गोलियां चलाईं और मौके से भाग गया।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

वहीं इस दौरान एक गोली घर के पास मौजूद एक व्यक्ति के लगी। इसका CCTV फुटेज भी सामने आया है। सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। टीम को मौके से गोलियों के 2 खोल बरामद किए हैं। अब CCTV में देखकर आरोपी की पहचान की जा रही है।

















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *